Kho Kho World Cup : भारत में पहली बार होगा खो-खो विश्व कप, 24 देश लेंगे हिस्सा 

Kho Kho World Cup : भारत में पहली बार होगा खो-खो विश्व कप, 24 देश लेंगे हिस्सा 

नई दिल्ली। भारत में अगले साल खो-खो विश्व कप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें छह महाद्वीपों के 24 देश हिस्सा लेंगे। भारतीय खो-खो महासंघ ने अंतर्राष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के सहयोग से 2025 में भारत में पहले खो खो विश्वकप के आयोजन का ऐलान किया है, जिसमें छह महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे। इसमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें भाग लेंगी। खो-खो की जड़ें भारत में हैं। आज, यह खेल जो मिट्टी से शुरू हुआ और मैट पर आ गया है और दुनिया भर में 54 देशों के साथ वैश्विक उपस्थिति बना चुका है।

विश्व कप से पहले खेल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खो-खो महासंघ 10 शहरों के 200 एलीट स्कूलों में खेल को ले जाने की योजना बना रहा है। महासंघ स्कूली छात्रों के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व कप से पहले कम से कम 50 लाख खिलाड़ियों को पंजीकृत करना है। 

भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा, हम पहले खो-खो विश्व कप की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा की मिसाल नहीं बनेगा बल्कि यह देशों को एक साथ लाने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और दुनिया को खो-खो की सुंदरता और तीव्रता दिखाने का काम करेगा। हमारा अंतिम लक्ष्य 2032 तक खो-खो को ओलंपिक खेल के रूप में मान्यता दिलाना है और यह विश्व कप उस सपने की ओर पहला कदम है।

 इस टूर्नामेंट में एक हफ़्ते तक चलने वाले मैचों की श्रृंखला होगी, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष-स्तरीय एथलीट अपने कौशल, चपलता और टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच, खो-खो विश्व कप का उद्देश्य इस स्वदेशी भारतीय खेल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाना है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी करके, केकेएफआई 2032 संस्करण तक ओलंपिक खेलों में खो-खो की जगह सुरक्षित करने की इच्छा रखता है, जो खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

ये भी पढ़ें : बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी, कहा- मैं बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लेना चाहता हूं  

 

ताजा समाचार

कानपुर में गैपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की इलेक्शन बोर्ड की बैठक संपंन्न, सुनील चतुर्वेदी चुने गए मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
कानपुर में गांधी जयंती पर निकली गई पदयात्रा: गांधी प्रतिमा पर की पुष्पवर्षा कर किया माल्यार्पण
Kanpur: आचार्य पवन तिवारी ने बताया- क्या है नवरात्र का महत्व?...यहां जानें त्योहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य
गुजरात: कच्छ में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
प्रयागराज : पितृ पक्ष के आखिरी दिन संगम पर पितरों की विधि-विधान से विदाई
Barabanki News: PWD ने मरम्तीकरण के बजाय हाईटगेज लगाकर रोका रास्ता, कस्बे के अंदर से गुजर रहे वाहन, हो रहे हादसे