गृह मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित 14 राज्यों को जारी किए 5,858.60 करोड़ रुपये

 गृह मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित 14 राज्यों को जारी किए 5,858.60 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित 14 प्रदेशों को राज्य आपदा मोचन निधि से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि से अग्रिम राशि के रूप में 5,858.60 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान के अनुसार केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को 1,492 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश को 1,036 करोड़ रुपये, असम को 716 करोड़ रुपये, बिहार को 655.60 करोड़ रुपये, गुजरात को 600 करोड़ रुपये, तेलंगाना को 416.80 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 468 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ये राज्य इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए हैं। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मोदी सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लोगों की मुश्किलें कम करने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्यों असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नगालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में नुकसान का मौके पर आकलन के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल भेजे थे। इसके अलावा, बिहार और पश्चिम बंगाल में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए जल्द ही अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल भेजे जाएंगे। ये दोनों राज्य हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसमें कहा गया है कि इस वर्ष 21 राज्यों को 14,958 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि जारी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- वांगचुक की हिरासत के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर, तीन अक्टूबर को हो सकती है सुनवाई

ताजा समाचार

प्रयागराज: वुजूखाने राज सर्वे करने की मांग को लेकर पूरक हलफनामा दाखिल
सीतापुर: संदना में मिली कोलकाता की युवती, ग्रामीणों ने आश्रम घेरा
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिस्थितियां बदलने पर शादी के वादे का उल्लंघन दुष्कर्म नहीं
Kanpur: पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी को मिली बड़ी राहत, इस मामले में जमानत हुई मंजूर...
अमरोहा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fatehpur में स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'राज्य में अधिकतर अपराधी सीएम योगी की बिरादरी के हैं, जो कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं', यह भी कहा...