Kanpur: लक्ष्य पूरा करने को गली-गली घूमे भाजपाई, घर-घर जाकर लोगों से मांगा समर्थन

Kanpur: लक्ष्य पूरा करने को गली-गली घूमे भाजपाई, घर-घर जाकर लोगों से मांगा समर्थन

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश महामंत्री, एमएलसी व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने रविवार को दक्षिण और उत्तर जिले में घूम-घूमकर सदस्यता बनाए। अनूप गुप्ता व जिला अध्यक्ष  दीपू पांडे सीसामऊ विधानसभा के चुन्नीगंज मंडल के ग्वालटोली पहुंचे। वहां बूथ नंबर 28 में पीएम की मन की बात सुनी इसके बाद बूथ नंबर 28 में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

दुकानदारों, राहगीरों, टेंपो-ऑटो चालकों से निवेदन कर के उनको भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किदवई नगर के क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। शिवराम सिंह ने विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक के साथ सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 60 पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।          

प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व विधायक महेश त्रिवेदी सुबह सुबह संजय वन पहुंचे। मॉर्निंग वॉकर्स, छात्र- छात्राओं से मुलाकात कर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनने के बाद विशेष सदस्यता अभियान चलाया। 

विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष करण सिंह यादव, कपिल गुप्ता दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित, पार्षद लक्ष्मी कोरी, ओपी साहु, सीएल बड़े, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के साथ ही दक्षिण में राम बहादुर यादव, सुनील नारंग, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह,मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

एक दिन में 78 हजार सदस्य बनाए 

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर निवास करने वाले प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारियों ने रविवार को अपने-अपने आवंटित बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना। मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में 17845 बूथों पर कार्यक्रम सुना गया। 

इस दौरान 78 हजार सदस्य बनाए गए। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सीसामऊ विधानसभा के बूथ नंबर 134 पर बूथ समिति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

यह भी पढ़ें- Kanpur: न्यू कानपुर सिटी: 19 और किसान जमीन देने को हुए राजी, काश्तकारों से सहमति पत्र पर कराये गये हस्ताक्षर