मंदिर के विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ महिलाएं घायल  : मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती 

मंदिर के विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ महिलाएं घायल  : मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती 

कूरेभार/सुलतानपुर,अमृत विचारः  कूरेभार थाना क्षेत्र के चंदापुर में मंदिर के चबूतरे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही दो पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में नौ महिलाओं को चोटे आई हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ी है। 

चंदापुर गांव में मंदिर स्थापना और अम्बेडकर की मूर्ति को लेकर एक माह से विवाद चल रहा है। पूर्व में अराजकतत्वों ने अम्बेडकर की मूर्ति पर गोबर पोत दिया था। इससे विवाद बढ़ गया था। रविवार को मंदिर के चबूतरे के निर्माण को लेकर दलित और ब्राह्मण पक्ष आमने सामने हो गए। आरोप है कि दलित पक्ष की महिलाओं को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घटना में कंचन (35) पत्नी बनवारी लाल, सुशीला (40) पत्नी राजेश, केश कुमारी (40), संजू (50), कलोटा (40), सीमा (40), गीता (27), पथराजी (45) और बबिता (22) को चोटे आई हैं। मारपीट की घटना में कूरेभार थाने में नामजद तहरीर दी गई है। इसमें करीब दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।

आरोप है कि दलित आबादी में 30 सालों से अम्बेडकर प्रतिमा लगी है। इसके बगल कुछ लोग मंदिर का निर्माण करना चाह रहे हैं। इसी को लेकर आरोपियों ने लाठी, डंडा, धारदार हथियार से हमला बोला। एसओ कूरेभार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। 

ताजा समाचार

कासगंज: बाइक पर तमंचा लहराते समय चली गोली...छह वर्षीय बच्ची के हाथ में लगी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर FIR दर्ज
हल्द्वानी: अर्द्धनग्न युवक का रामपुर रोड पर हंगामा; राहगीरों पर बरसाए पत्थर, बमुश्किल आया काबू में
हल्द्वानी: मुकेश बोरा ने दिल्ली में डाला डेरा, मुश्किल में मददगार अधिकारी, रडार पर दुग्ध संघ और यूसीडीएफ के अधिकारी
संभल: पुलिस ने किया खुलासा: सगे भाइयों ने मामा संग मिलकर की थी छात्रा की हत्या, मां भी थी शामिल, जानिए पूरा मामला
मुरादाबाद: हैलो मैं कोतवाल बोल रहा हूं...4 घंटे हाउस अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने सुपरवाइजर से ठगे 2 लाख, जानिए पूरा मामला
फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग का जीता खिताब