पीलीभीत: भाकियू अराजनैतिक का एलान: पीलीभीत पुलिस रवैया बदले..अन्यथा गंभीर होंगे परिणाम

पीलीभीत: भाकियू अराजनैतिक का एलान: पीलीभीत पुलिस रवैया बदले..अन्यथा गंभीर होंगे परिणाम

पीलीभीत, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत  शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा  की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के आवास पर संपन्न हुई।  जिसका संचालन जिला सचिव अखिलेश यादव उर्फ कपिल ने किया। इस दौरान किसानों का उत्पीड़न करने की बात कहते हुए जनपद पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए गए। आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। 

प्रदेश अध्यक्ष  गुरुवार शाम को पीलीभीत पहुंचे थे। वहीं पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को हुई पंचायत में कहा कि पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।  सबसे ज्यादा किसानों का उत्पीड़न पुलिस विभाग द्वारा करने की बात सामने आई है। पीलीभीत पुलिस अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार कर ले अन्यथा इसके प्रणाम गंभीर होंगे। संगठन के लोगों से पता चला है कि पुलिस किसानों का उत्पीड़न चरम पर कर रही है। कहा कि वह पीलीभीत पुलिस को चेतावनी देते हैं कि पुलिस तत्काल अपना रवैया बदल ले अन्यथा स्वयं बहुत जल्द जनपद पीलीभीत में पहुंचकर  किसानों के साथ पुलिस अधीक्षक पीलीभीत का घेराव करेंगे। किसानों की मांगों का समाधान कराने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से भी मुलाकात की और किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर वार्ता की।