अनुप्रिया पटेल बोली, देश में जातीय जनगणना है जरूरी : केंद्रीय राज्यमंत्री ने जातीय जनगणना पर विपक्ष पर साधा निशाना

अनुप्रिया पटेल बोली, देश में जातीय जनगणना है जरूरी : केंद्रीय राज्यमंत्री ने जातीय जनगणना पर विपक्ष पर साधा निशाना

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। अपना दल एस की राष्टï्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को जनपद के दौरे पर रहीं। कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी अनुप्रिया पटेल का दौरा अहम माना जा रहा है। बसखारी रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठïान में अनुप्रिया पटेल ने संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपना दल एस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की 10 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए कार्य करें। कटेहरी विधानसभा में भी उपचुनाव होना है अभी से सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ तैयारी में जुट जाएं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। उनकी पार्टी जातीय जनगणना की मांग करती है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी तो वह जातीय जनगणना करा सकती थी, लेकिन जब वह सत्ता में नहीं है तो राहुल गांधी जाति जनगणना की बात करते हैं।

अनुप्रिया पटेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपना दामन देखना चाहिए। जब उनकी सरकार थी तो कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। बता दें कि अनुप्रिया पटेल अपना दल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनपद पहुंची थी। उन्होंने कहा कि गरीबों को उनका हक मिले इसके लिए जातीय जनगणना जरूरी है। उनकी पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। उन्होंने राहुल गांधी के जातीय जनगणना की मांग पर कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। उन्होंने कहाकि अपना दल एस हमेशा से जाति जनगणना की पक्षधर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मामले को केवल राष्ट्रीय मुद्दा बनाती है। नहीं तो उनकी जिस प्रदेश में सरकार है, वहां पहले जाति जनगणना करके दिखाए। 

राहुल गांधी की किया आलोचना : राहुल गांधी के अमेरिका दौरे में देश के खिलाफ दिए गए बयानों पर भी केंद्रीय मंत्री ने उनकी जबर्दस्त आलोचना किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अखिलेश यादव द्वारा लगातार हमला किए जाने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब जब सपा की सरकार रही है, कानून व्यवस्था की कैसी हाल रही है यह उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। जब मतदाताओं ने अखिलेश को सत्ता से बाहर किया तो इसका भी प्रमुख कारण कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना ही रहा है। अखिलेश को पहले अपने गिरेबान में देख लेना चाहिए, तब सवाल उठाना चाहिए।

ताजा समाचार