आज का राशिफल। 12 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 12 सितंबर, 2024

मेष     

आज सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में समस्या हो सकती। अपनी कार्यशैली में ज्यादा बदलाव न करें।

वृष

आज व्यापार में तीव्र उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी। मित्र और परिजन आपकी सफलता से हर्षित होंगे। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है।

मिथुन

आज पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नए संबंधों का आनंद उठाएंगे। निर्माण कार्य से जुड़े कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क

आज दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। संतान की पढ़ाई और व्यवहार पर नजर बनाए रखें। यदि शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। कारोबार में कुछ नकदी की समस्या हो सकती है।

सिंह

आज का दिन व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। दिखावा करने के कारण उपहास का पात्र बन सकते हैं। आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है।

कन्या

आज विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। सोशल मीडिया में आपके नए दोस्त बन सकते हैं। विदेश से आपको व्यापार के लिए अवसर मिल सकते है। घर में शुभ आयोजन होने की सम्भावना है।

तुला

आज प्रेम संबंध अमर्यादित न हों इसका ध्यान रखें। पुरानी संपत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सभ्य व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

वृश्चिक

आज कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। काफी दिनों बाद आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।

धनु

आज नए प्रोजेक्ट्स को लेकर जल्दबाजी न करें। किसी सहकर्मी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। परिवार के साथ आपको अधिकाधिक समय बिताना उचित होगा। छात्रों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देना चाहिए।

मकर

आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ हो सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखें। संतान को करियर में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों का नाम व सम्मान मिलेगा।

कुंभ

आज अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जॉब में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आ रहा व्यवधान दूर होगा। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं।

मीन

आज महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें।