आज का भविष्यफल। 10 सितंबर 2024

आज का भविष्यफल। 10 सितंबर 2024

मेष- आज स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। बजट की कमी के कारण आपके काम कुछ अवरुद्ध हो सकते हैं। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिए।

वृष- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नया व्यवसाय आप शुरू करने का विचार बना सकते हैं। घर में साज-सजावट की योजना बनाएंगे हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

मिथुन-आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आपके काम आएगी।

कर्क-आज विवाहेतर संबंधों से बचे अन्यथा प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। मधुमेंह के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं।

सिंह-आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा।

कन्या-आज महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। व्यापार में तरक्की होने से उत्साहित रहेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा।

तुला-आज आप वर्तमान स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्ट हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में परेशानी होने की आशंका है। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी। नौकरी सहकर्मी आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे।

वृश्चिक-आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ़ विषयों का अध्ययन करेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। ससुराल पक्ष में कोई आयोजन हो सकता है। आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

धनु-आज आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध के कारण दांपत्य संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती है। अच्छे लोगों और शांत चित्त के लोगों के साथ समय बिताएं।

मकर-आज कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आपकी मन:स्थिति मजबूत रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जाएंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें।

कुंभ- आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। जॉब में इच्छानुसार स्थानांतरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे। उलझे हुए मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिए गए निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।