Kanpur Nagar Nigam में कार्यकारिणी की बैठक...ये प्रस्ताव हुए पास, इनको चुना गया उप सभापति

Kanpur Nagar Nigam में कार्यकारिणी की बैठक...ये प्रस्ताव हुए पास, इनको चुना गया उप सभापति


कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम सदन की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शुक्रवार को हुई पहली बैठक में पेश 11 प्रस्तावों में 10 सर्वसम्मति से पास कर दिये गये। अब नगर निगम में 1 लाख रुपये के कार्यों के भी ई-टेंडर होंगे। पहले ये सीमा 10 लाख रुपए थी। नगर निगम रिंग रोड के लिये अपनी जमीन देने से पहले जांच कराएगा। नगर निगम डीएम सर्किल रेट पर अपनी जमीन देगा। इसलिये पेश प्रस्ताव पर महापौर ने सहमति नहीं जताई।

नगर निगम समिति कक्ष में दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक में सबसे पहले कार्यकारिणी के उप सभापति का चुनाव हुआ। इस दौरान वार्ड 78 सिविल लाइंस के पार्षद यशपाल सिंह को कार्यकारिणी का उप सभापति चुन लिया गया। 

काकोरी कांड में काला पानी की सजा भुगतने वाले शहर के विजय सिन्हा और राजकुमार सिन्हा के नाम पर नजीराबाद थाने वाली रोड का नाम रखने का प्रस्ताव दिया गया। विदेश से शहर आईं लेखिका सुषमा ने यह प्रस्ताव लगया जिसपर कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। अब काकोरी कांड में जेल जाले वाले शहीदों के नाम से नजीराबाद थाने वाली रोड जानी जायेगी। वार्ड 88 से पार्षद कंचन शुक्ला के पति पूर्व पार्षद अनूप शुक्ला का देहांत हो गया था। जिसपर पार्षदों ने उनके घर के सामने के पार्क को उनके नाम से रखने का प्रस्ताव दिया गया।

महापौर ने कार्यकारिणी की रजामंदी से उनके घर के सामने के बसंत पार्क का नाम उनके नाम से रखने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसी तरह भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित की ओर से पेश प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई। अब कोकाकोला चौराहा को सिंधियों के गुरू टेऊ राम के नाम से जाना जायेगा।

वार्ड-32 के पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य आकर्ष बब्लू बाजपेई ने प्रस्ताव लगाया था कि नगर निगम मुख्यालय में संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी के कार्यालय से किराया वसूला जाये। बैठक में महापौर ने कहा कि आज तक पैसा नहीं लिया गया है। अब 2025 तक ही स्मार्ट सिटी मिशन-1 का कार्यकाल है। अब पैसा लेने का कोई मतलब नहीं है। अगर स्मार्ट सिटी 2 आयेगा तो विचार किया जायेगा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नाई ने प्रस्ताव दिया था कि साहित्यकार डॉ. गिरिराज किशोर ने देश में कानपुर का मान बढ़ाया है। सूटरगंज की सड़क का नाम गिरिराज किशोर मार्ग करने का प्रस्ताव सदन से पारित किया जाना चाहिए। जिस पर कार्यकारिणी ने हरी झंडी दी। चुन्नीगंज में वर्कशॉप की जमीन पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर को नगर निगम को ट्रांसफर करने के साथ ही कमेटी बनाकर अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में चलाया जायेगा।

वार्ड-15 के पार्षद सौरभ देव की ओर से पेश प्रस्ताव को कार्यकारिणी ने पास कर दिया। पार्षद आरती विजय गौतम ने कहा कि साकेत नगर में वेंडी स्कूल के बगल में नगर निगम की जमीन है। इसपर कब्जे हो रहे हैं। नगर निगम अगर यहां दुकानों को बना दे तो राजस्व में बढ़ोतरी होगी। महापौर ने कहा कि यह प्रस्ताव बहुत अच्छा है। इस पर कार्य किया जायेगा।

महाप्रबंधक जलकल ने भी कार्यकारिणी में प्रस्ताव दिया है कि जलकल में सन 1981 में लिफ्ट लगी थी। जो पूरी तरह से खराब हो गई है। लिफ्ट के गेट भी जंग खा रहे हैं। ओटीआईएस कंपनी ने 5 मंजिल के लिये दो लिफ्ट लगाई थी। सुरक्षा की दृष्टि से एक लिफ्ट बदलना जरूरी है। महाप्रबंधक ने कहा कि कंपनी ने नई लिफ्ट लगाने के लिये 19.11 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है। कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र द्विवेदी, दीपक शर्मा, आरती गौतम, योगेंद्र शर्मा, यशपाल सिंह, पवन पांडेय, धीरेंद्र सोनकर, अभिषेक गुप्ता मोनू, मंजू पाल, आकर्ष बाजपेई, फैजान रहमान, लियाकत अली के साथ नगर आयुक्त सुधीर कुमार समेत अन्य नगर निगम अधिकारी रहे।

ये भी पढ़ें- स्वदेशी उत्पाद मेले में भाग लेंगे 25 जिलों के कारिगर, 18 ट्रेड के कारीगरों के उत्पादों का होगा प्रदर्शन

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे