बदायूं: पुरानी रंजिश में घर पर चढ़ाई कर की फायरिंग...प्रधान के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्राम प्रधान का आरोप की पुरानी रंजिश के चक्कर में उनके घर पर की गई चढ़ाई

बदायूं: पुरानी रंजिश में घर पर चढ़ाई कर की फायरिंग...प्रधान के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बदायूं, अमृत विचार। पुरानी रंजिश में 15 से 20 लोगों ने ग्राम प्रधान के घर पर चढ़ाई कर दी। पत्थर बाजी की और घर पर फायरिंग की। ग्राम प्रधान के पैर में गोली लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरी दी गई है। 

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव आरिफपुर नवादा में गुरुवार देर रात लगभग सवा 10 बजे कुछ लोगों ने प्रधान के घर पर चढ़ाई की। पत्थरबाजी करने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। ग्राम प्रधान महमूद आलम उर्फ बाबर के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रधान ने बताया कि गांव निवासी दानिश से उनकी चुनाव के दौरान से रंजिश चल रही है। गुरुवार की रात वह अपने भाई हैदर के साथ में बाइक से अपने मेडिकल स्टोर से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में दानिश और उसके साथियों ने रोक लिया। जिसे कहा सुनी होने लगी। मामला शांत हो गया ग्राम प्रधान और उनके भाई हैदर अपने घर पहुंच गए। 

आरोप है कि कुछ समय के बाद दानिश और उसके साथियों ने प्रधान के घर पर चढ़ाई कर दी और फायरिंग की। जिससे एक गोली प्रधान के पैर में लगी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। जब भीड़ जमा हुई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन और ग्रामीण घायल प्रधान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ उझानी शक्ति सिंह ने ग्राम प्रधान से जानकारी की। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया की घायल से बात की गई थी। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: आठ साल पहले हो चुकी है मौत...दारोगा ने चार्जशीट में किया शामिल, परिजनों के पास पहुंचा नोटिस

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें