इटावा में प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बोले- 2027 में फिर बनेगी BJP की सरकार...अवैध निर्माणों पर चलता रहेगा बुलडोजर

इटावा में प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बोले- 2027 में फिर बनेगी BJP की सरकार...अवैध निर्माणों पर चलता रहेगा बुलडोजर

इटावा, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा है कि 2027 में जो बुलडोजरों का मुंह गोरखपुर की ओर करने की बात कह रहे है, वे दिन में सपने देख रहे है। 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में बनेगी और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलता रहेगा।

यहां भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। अवैध निर्माण पर ही बुलडोजर चलाए जा रहे है। एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो यह कह सके कि उसके सही निर्माण को बुलडोजर ने गिराया है।  

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के डीएनए के ज्ञान संबंधी बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को गुरूर हो गया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को वेद, शास्त्रों का ज्ञान है तो फिर उन्हें डीएनए का फुल फॉर्म कैसे मालूम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संसार में कोई भी परिपक्व या पूर्ण ज्ञानी नहीं होता और जो सबसे बड़ा ज्ञानी बने वह मूर्खता की बात है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के यूपी में 37 सीटें आई है, लेकिन यह अंतिम बार हुआ है, जब दीपक बुझता है तो उसकी लौ तेज हो जाती है। अब  समाजवादी पार्टी का दीपक भी बुझने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। पूरे देश में इसकी प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों की मदद करती है और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अपराधियों को दंड देते है। 

अपराध तो हमेशा होते है महत्वपूर्ण बात यह है कि कौन अपराधियों की मदद करता है और कौन अपराधियों को दंड देता है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में डिप्टी एसपी को जीप के बोनट पर घुमाया गया था वे बुलडोजर के बारे में बात ना ही करें तो ठीक है। 

भाजपा के सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। इटावा जिले में ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी पूर्ति कर ली जाएगी बूथ स्तर पर सदस्य बनाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मन में उत्साह है। उत्साह का कारण यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी का जो देश में नेतृत्व है वह विश्व में उत्तम है और प्रदेश का जो नेतृत्व है वह पूरे देश में उत्तम है इसलिए कार्यकर्ताओं को भरोसा है और कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए है। 

इस बातचीत के दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, सदस्यता प्रमुख डॉ. रमाकांत शर्मा, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे तथा अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य तथा मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कार से आते और बकरा लेकर हो जाते फरार...UP से MP तक कर चुके वारदात, एक दो नहीं 50 घटनाओं को अंजाम देने की कबूली बात

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें