Kanpur: वाह री व्यवस्था: नगर निगम और जलकल का हाल बेहाल, अभियंताओं के 70 फीसदी पद खाली, नहीं हो रहे काम

Kanpur: वाह री व्यवस्था: नगर निगम और जलकल का हाल बेहाल, अभियंताओं के 70 फीसदी पद खाली, नहीं हो रहे काम

कानपुर, अमृत विचार। शहर का विकास हो या जन सुविधा से जुड़ी योजनाएं, हर काम में अभियंताओं की मुख्य भूमिका होती है। लेकिन आबादी के विस्तार के सापेक्ष नगर निगम और जलकल में अभियंताओं की संख्या बढ़ने की बजाए घटने से नाला निर्माण, पेयजल, सड़क,  सीवर व नाला सफाई जैसे नागरिक सुविधा से जुड़े काम लटके और अटके पड़े रहते हैं। स्थानीय सरकार में जनता के प्रतिनिधि पार्षद इसे लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं। लेकिन नए पद सृजन तो दूर खाली पद ही नहीं भरे जा रहे हैं। 

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद महेंद्र पांडेय पप्पू ने नगर निगम और जलकल विभाग में खाली पद भरे जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास विभाग मंत्री को पत्र लिखा है। उनके अनुसार महानगर का क्षेत्रफल और जनसंख्या काफी बढ़ चुकी है। 

नगर निगम व जलकल में पदों का सृजन सालों पुराना है। अभियंताओं की भारी कमी है। इस कारण विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त है। जनता समस्याओं का समाधान न होने पर पार्षदों को घेरती है। पार्षदों के मुताबिक नगर निगम व जलकल में अभियन्ताओं की कमी के कारण  कार्य लंबित बने रहते हैं।  

नगर निगम में 60 और जलकल में अभियंताओं के 42 पद खाली

पार्षदों और अधिकारियों के अनुसार नगर निगम और जलकल में अभियंता के 102 पद रिक्त हैं। नगर निगम में अधिशासी, सहायक और अवर अभियंता के 60 और जलकल में अधिशासी, सहायक और अवर अभियंता के 42 पद रिक्त पड़े हैं।


नगर निगम 

पदनाम                सृजित पद          तैनाती       रिक्त पद
अधि. अभियंता            06            01        05
अधि. अभियंता यातायात    01            01        00
सहायक अभियंता            12            09        03
सहा. अभियंता यातायात    01            00        01
अवर अभियंता            58            07        51
अवर अभियंता यातायात    01            01        00
कुल                         79            19        60

जलकल विभाग

पदनाम                सृजित पद        पदस्थ    रिक्त पद
अधि. अभियंता            08            02        06
सहायक अभियंता            15            07        08
अवर अभियंता            37            09        28
कुल                        61            19        42
(शासन को भेजी गई सूची : स्त्रोत पार्षद)

नियुक्ति शासन स्तर पर ही होती है। हमारे पास जितने अधिकारी व कर्मचारी हैं उनसे हम जनता से जुड़े कार्यों व उनकी मॉनीटरिंग कराते हैं। - सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

यह भी पढ़ें- Kamlesh Fighter: बांदा और ओरछा से वीडियो वायरल कर रहा था कमलेश...मुकदमों से बचने के लिए बना पत्रकार

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे