Moradabad News : मुरादाबाद रेल मंडल को मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन, भाजपाइयों ने तिरंगा लहराकर किया स्वागत

Moradabad News : मुरादाबाद रेल मंडल को मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन, भाजपाइयों ने तिरंगा लहराकर किया स्वागत

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को मेरठ से लखनऊ के लिए वंदेभारत ट्रेन की शुरूआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद मंडल की तीसरी वंदेभारत का वर्चुअल उद्धाटन किया। जिसके बाद ट्रेन मुरादाबाद पहुंची। यहां सांसद, महापौर, विधायक व एमएलसी ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को बरेली व लखनऊ के लिए रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी।

मुरादाबाद मंडल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत शनिवार को हो गई। ट्रेन का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से किया। उद्धाटन के बाद मेरठ से दोपहर 12: 35 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसके बाद दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन मुरादाबाद पहुंची। यहां रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष आयोजन किए गए थे। जिसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

महानगर के गायकों ने देशभक्ति के गीत गाए। 8 कोच की रैक वाली वंदे भारत का मुरादाबाद रेलवे पर स्टेशन भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर यात्रियों व महानगर के लोगों ने वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली। कुछ लोगों ने ट्रेन के अंदर प्रवेश किया। थोड़ी देर रूकने के बाद ट्रेन को सांसद रूचिवीरा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, डीआरएम राजकुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बरेली के लिए रवाना कर दिया।

भाजपाइयों ने तिरंगा लहराकर किया वंदे भारत का स्वागत 
मेरठ से लखनऊ के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का मुरादाबाद पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने तिरंगा व पार्टी के झंडे लहराकर स्वागत किया। इस बीच भाजपाइयों ने वंदे मातरम के नारे भी लगाए।वंदे भारत ट्रेन की उद्घाटन समारोह में रेलवे प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपाइयों को भी बुलाया गया था। शनिवार दोपहर जब वंदे भारत ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपाइयों ने तिरंगे के साथ पार्टी के झंडे लहराएं और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक नत्थूराम कश्यप, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, राजू कालरा, छोटू बाबा, प्रिया अग्रवाल, विपिन प्रजापति, राजेश रस्तोगी, मुकेश भारद्वाज, राहुल शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, हरिओम सैनी, प्रदीप सक्सेना, आकाश भारद्वाज, डॉ. मदालसा शर्मा, शशि किरन, नवदीप टंडन, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, योगेंद्र रस्तोगी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

मुरादाबाद से बरेली तक किया सफर
शनिवार को भाजपा महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, आलोक सैनी, राकेश शर्मा, फुरकान हुसैन, शहाबुद्दीन, अनिरुद्ध अग्रवाल, रंजीत यादव, सुनीता शर्मा, हेमा खत्री, विशाल रस्तोगी, सुमित अग्रवाल, चंदर प्रजापति समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने वंदे भारत ट्रेन से बरेली तक की यात्रा की। श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि बरेली से सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद वापस आए।

ये भी पढ़ें : Kolkata Doctor Rape-Murder Case : महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाए सरकार...अधिवक्ताओं ने की निंदा

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें