बाराबंकी: नदी में बहता मिला प्लास्टिक बोरे में अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

बाराबंकी: नदी में बहता मिला प्लास्टिक बोरे में अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

बाराबंकी, अमृत विचार। कल्याणी नदी में एक प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डालकर नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी।

पूरा मामला बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतबापुर का है। जहां क्षेत्र के कुछ लोगों ने कल्याणी नदी की धारा में बह रहे एक प्लास्टिक के बोरे को देखा। जिसमें किसी महिला का शव बंधा हुआ था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद फतेहपुर थाने की पुलिस कई टीमों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरे को नदी से निकालवाया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

पुलिस किसी अन्य स्थान पर महिला की हत्या करने के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर नदी में फेंकने की आशंका जता रही है। क्योंकि महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: तटवर्ती गांवों में कटान का सिलसिला जारी, केदारीपुर गांव के 15 और मकान नदी में हो गए विलीन

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें