कासगंज: स्पीड लेजर मशीन के साथ चलाया अभियान, ओवरस्पीड पर किए वाहनों के चालान

यातायात नियमों का उल्लघंन करने के आरोप में 106 वाहनों के चालान

कासगंज: स्पीड लेजर मशीन के साथ चलाया अभियान, ओवरस्पीड पर किए वाहनों के चालान

कासगंज, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात विभाग की तरफ से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही निर्धारित गति सीमा से तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को पुलिस कप्तान के निर्देश पर यातायात पुलिस ने स्पीड लेजर मशीन से चेक कर तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहनों के चालान काटे। साथ ही उन्हें यातायात के नियमो के प्रति जागरुक किया।

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने अपनी टीम के साथ आबादी वाले इलाको में स्पीड लेजर मशीन से चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन वाहन चालक 80 से ऊपर की स्पीड में दौड रहे हैं। ऐसे 20 वाहनों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों को चेक किया गया। काली फिल्म उतरवाई गई। यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले ऐसे 86 वाहनों के चालान काटे गए। चार वाहनों को सीज किया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालको में हडकंप मचा हुआ है। उन्होंने यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि जो बच्चे 18 साल की कम उम्र में वाहन चला रहे हैं। उनके अभिभावको की खैर नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें