लखीमपुर खीरी: नाराज होकर घर से निकले युवक का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला...

पत्नी गई हुई थी मायके पति के गायब होने की सूचना पर आई तो मिला शव

लखीमपुर खीरी: नाराज होकर घर से निकले युवक का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला...

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैलानी थाना की पुलिस चौकी संसारपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर डाटपुर निवासी नंदराम के इकलौते विवाहित बेटे सोनू राज (24) का सड़ा गला शव गांव के गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक पांच दिन पूर्व घर से लापता हो गया था।

गांव रामपुर डाटपुर निवासी नंदराम पुत्र द्वारिका प्रसाद ने बताया कि उसका इकलौता पुत्र सोनू राज 20 अगस्त को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। 23 अगस्त को उसने पुत्र सोनू की थाना मैलानी जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। शनिवार की सुबह सात बजे सोनू राज का शव रामपाल निवासी ग्राम अर्जुनपुर के गन्ने के खेत की मेड पर लगे शीशम के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई।  सूचना पाकर संसारपुर चौकी इंचार्ज मोहित पुंडीर, प्रभारी निरीक्षक मैलानी राजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मनीषा देवी के साथ दो साल की पुत्री सालवी को छोड़ गया है। जिनका रो रोकर हाल बेहाल है। चौकी प्रभारी संसारपुर मोहित पुंडीर ने बताया कि गुमशुदा युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

चार साल पहले हुई थी सोनू की शादी
मृतक सोनू की शादी चार वर्ष पूर्व थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बोझवा की मनीषा देवी के साथ जून 2020 में हुई थी। तीन भाई बहन में सोनू सबसे छोटा और इकलौता था। दोनों बहने विवाहित हैं। वह अपने पीछे पत्नी मनीषा देवी और दो वर्ष की पुत्री शाल्वी को छोड़ गया है।

पत्नी मनीषा रक्षाबंधन के त्योहार पर गई थी मायके
मृतक सोनू की पत्नी मनीषा देवी ने रो रोकर बताया कि वह रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाइयों को राखी बांधने मायके गई हुई थी, पति के नाराज होकर घर से चले जाने की सूचना मिलते ही वह बुधवार को ससुराल लौट आई। काफी खोजबीन के बाद भी पति सोनू का कोई पता नहीं चल सका, शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से पति का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें