बरेली: पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी से आक्रोश बरकरार, कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी

खानकाहे सकलैनिया शराफतिया से कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने किया प्रदर्शन

बरेली: पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी से आक्रोश बरकरार, कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी

बरेली, अमृत विचार। रामगिरी महाराज की पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश बना हुआ है। मुस्लिम संगठनों और खानकाहों से जुड़े जिम्मेदार लोगों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को खानकाहे सकलैनिया शराफतिया, हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया, फैजाने शाह सकलैन फाउंडेशन की ओर से गुस्ताखे रसूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोपी रामगिरी महाराज को गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई। 

दरगाह शाह शराफत अली मियां के मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि महाराष्ट्र में नासिक में रामगिरी महाराज नाम के शख्स ने पैगंबर-ए-इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसको लेकर पूरे देश व दुनिया के मुसलमानों में आक्रोश है। महंत की इस हरकत के बाद महाराष्ट्र के तीन जनपदों में मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। लिहाजा दरगाह से सैंकड़ों लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर गुस्ताखे रसूल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और ऐसे गुस्ताखों पर कार्रवाई की मांग की गई। एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि आए दिन जो इस्लाम धर्म और धार्मिक गुरुओं व हमारे पूर्वजों पर की जाने वाली गुस्ताखियों के लिए सख्त कानून बनाया जाए। इस तरह की हरकत करने वालों को जेल में डाला जाए। इस दौरान हमजा सकलैनी, डॉ. मोहम्मद इस्माईल कुरैशी, हाजी लतीफ सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, आफताब आलम, सदाकत हुसैन, मन्ना सकलैनी, रिजवान सकलैनी, अबरार हुसैन, मुहिद्दीन जीलानी, यावर सकलैनी आदि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें