अमरोहा में हुड़दंगियों ने कलेक्ट्रेट की छत पर तिरंगे के बराबर में फहराया नीला झंडा; किया सैल्यूट, मूक दर्शक बनी रही पुलिस

अमरोहा में हुड़दंगियों ने कलेक्ट्रेट की छत पर तिरंगे के बराबर में फहराया नीला झंडा; किया सैल्यूट, मूक दर्शक बनी रही पुलिस

अमरोहा, अमृत विचार। भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों का हुड़दंग देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने हुडदंग मचाते हुए कलेक्ट्रेट में तिरंगे के बराबर में नीला झंडा फहरा दिया। उसको सैल्यूट करते हुए वीडियो भी सामने आया है। अभी पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे है।
   
बुधवार को आरक्षण के वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। अमरोहा में प्रदर्शनकारियों ने गांधी मूर्ति चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं प्रदर्शन करते हुए कुछ लोगों ने नीला झंडा कलेक्ट्रेट की छत पर फहरा दिया। 

साथ ही प्रदर्शनकरियों ने वहां जमकर हंगामा किया। कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े पेड़ों को तोड़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी काफी देर तक कलेक्ट्रेट में उपद्रव करते रहे। हालांकि उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़कर भी हंगामा किया। वहां नीला झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही। अभी इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबादः रामगंगा नदी में डूब रहे युवक की सिपाही ने बचाई जान, पेश की इंसानियत की मिसाल, लोग कर रहे खूब तारीफ