Kanpur: 4 लाख रुपये के जेवर से भरा पर्स गिरा; पुलिस ने ढूंढा, महिला बोली- भाइयों से रक्षाबंधन का तोहफा मिला

Kanpur: 4 लाख रुपये के जेवर से भरा पर्स गिरा; पुलिस ने ढूंढा, महिला बोली- भाइयों से रक्षाबंधन का तोहफा मिला

कानपुर, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की खरीददारी करने आई महिला शिवाला बाजार में पर्स खो बैठी। पर्स में लगभग 4 लाख रूपये के गहने थे। पीड़िता रोते बिलखते कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

इस पर थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने टीम के साथ खोजबीन शुरू की तो पर्स बताए रास्ते पर पड़ा मिला। महिला ने पुलिस वाले भाइयों को शुक्रिया अदा कर गहने वापस मिलने को रक्षाबंधन का सबसे कीमती तोहफा बताया।   
    
यशोदा नगर शंकराचार्य नगर निवासिनी अंकुल गुप्ता की पत्नी रीति गुप्ता रविवार को शिवाला मार्केट में शॉपिंग के लिये आई थीं। रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजार में भीड़ थी। इसी दौरान वह अपना पर्स कहीं गिरा बैठीं। मामले की जानकारी पर वह रोते हुए कोतवाली थाने पहुचीं और पर्स गिरने की जानकारी दी। 

थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया जानकारी देते ही वह पुलिस टीम के साथ बाजार गए और बताए रास्ते पर खोजबीन की। बाजार में एक जगह कूड़े के ढ़ेर के पास पुलिस को पर्स मिल गया। बरामद पर्स में सोने की दो चेन, 2 अंगूठियां, कान की बाली, व पाजेब थे। 

थाना प्रभारी ने बताया महिला को खरीददारी करते हुए ससुराल से मायके जाना था। जिसके चलते वह गहने लेकर आई थीं। सुरक्षित वापस मिलने पर रिति ने इसे रक्षाबंधन पर पुलिस वाले भाइयों द्वारा दिया कीमती तोहफा बताया। शुक्रिया अदाकर रिति मायके चली गईं।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी के मामलों में चल रहा था फरार, ये सामान हुआ बरामद...

 

ताजा समाचार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीतने पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलेंगे 100 अमेरिकी डॉलर
उजली देवी मैया के दर पर आता रहूं हर बार : पूर्णिमा महोत्सव पर आयोजित भजन संध्या में झूमे भक्त
लखीमपुर खीरी: एसएसबी की महिला अधिकारी को फोन पर परेशान कर रहा कॉलर, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी: पश्मीना रजाई घोटाले मामले में फंसा नैनीताल दुग्ध संघ का पूर्व जीएम निर्भय नारायण
Kanpur: फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया की दुर्दशा, औद्योगिक विकास के कर्णधार खा रहे धक्के, उद्यमियों ने कही ये बात...
क्षमा करना और मांगना दोनों ही सर्वश्रेष्ठ : दिगंबर जैन मंदिर में सम्पन्न हुआ पर्युषण पर्व