अयोध्या: लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में होगी खेल प्रतियोगिता: पूर्व सांसद लल्लू सिंह

आयोजन समिति का भी हुआ गठन

अयोध्या: लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में होगी खेल प्रतियोगिता: पूर्व सांसद लल्लू सिंह

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानमंत्री की सोच है कि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा का विकास हो। उसी क्रम में हर वर्ष की तरह फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिससे गांव के खिलाड़ियों के प्रतिभा का विकास हो सके। यह बात पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने 4 व 5 सितंबर को पूरा बाजार के बच्चू लाल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आयोजन समिति की बैठक में कही। 

आयोजन समिति का भी गठन किया गया। जिसमें संरक्षक विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र सिंह व अध्यक्ष दीप कुमार पांडेय को बनाया गया। सचिव की जिम्मेदारी सतीश सिंह पिंटू को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष अनूप कुमार वर्मा, आनंद सिंह पिंटू, उमेश निषाद, संतोष पासवान को बनाया गया।

मीडिया प्रभारी सुरेश दुबे व कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी तो सचिव राकेश निषाद, रामसुख वर्मा, अजीत गौड़, बृजेश व हेमन्त गुड्डू को बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को विस्तार रूप देने के लिए अगली बैठक 21 अगस्त को बच्चू लाल इंटर कॉलेज में फिर बुलाई गई है। बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, भाजपा नेता सुधीर सिंह मुन्ना उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- ‘’जय हिंद सर”....थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठ गया बंदर, इंस्पेक्टर ने दी सलामी

ताजा समाचार