मुरादाबाद : मंदिरों में भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

शिव मंदिरों में भक्तों ने कि पूजा अर्चना, भोलेनाथ से विश्व में सुख शांति की कामना कर किया जलाभिषेक

मुरादाबाद : मंदिरों में भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

मुरादाबाद, अमृत विचार। सावन महीने के दूसरे सोमवार को महानगर के शिवालियों में हर-हर महादेव के जयकारे गुंजते रहें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फल-फूल भोलेनाथ को अर्पित किए। कावंड़ियों ने भी गंगाजल से जलाभिषेक कर सुख-सौहार्द की प्रार्थना की। भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा। रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक हरिद्वार और ब्रजघाट से श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिरों में पहुंच गए थे।

रविवार देर शाम से ही कांवड़ियां महानगर आने लगे थे। बरेली, बदायू, संभल, रामपुर, मिलक के कांवड़ियां भी महानगर से गुजरें। देर रात तक महानगर की सड़कों पर बम-बम भोले के जयकारें गूंजते रहें। कुछ कांवड़ियां बृजघाट से गंगाजल लेकर आए, तो कुछ हरिद्वार से जल लेकर शिवालयों की ओर आए। देर रात पैरों में घुंघरू, होठों पर भोलेनाथ के जयकारे और भगवा पोशाक पहने भोले के भक्त श्रद्धा भाव से देर रात मंदिरों में पहुंचे। यहां वह सुबह मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करने लगे।

सोमवार भोर में जब मंदिरों के कपाट खुले तो पूरा वातावरण बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा। इसके बाद उन्होंने गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्राचीन शिव मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, पुलिस लाइन शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर, झांझनपुर स्थित शिव मंदिर, ढाब वाला मंदिर, श्री शिव हरि मंदिर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर, श्री सत्य शिव मंदिर आदि में भगवान की पूजा-अर्चना की गई। भगवान का जलाभिषेक कर उपवास किया।

ये भी पढे़ं :  मुरादाबाद: रामगंगा पुल का परीक्षण करने वाले विशेषज्ञ ने रिपोर्ट देने के लिए मांगे 19 लाख रुपये