इनर व्हील क्लब जौनपुर का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, चुनी गईं अध्यक्ष ममता और सचिव शोभा

इनर व्हील क्लब जौनपुर का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, चुनी गईं अध्यक्ष ममता और सचिव शोभा

जौनपुर। महिलाओं की अन्तर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा संस्था इनर व्हील क्लब जौनपुर सिराज-ए-हिंद का पदग्रहण समारोह आईएमए भवन लाइन बाजार के सभागार में सांसद सीमा द्विवेदी  की अध्यक्षता एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या की विशिष्ट उपस्थिति में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष सरोज सिंह ने आगामी सत्र 2024-25 की अध्यक्ष ममता मिश्रा को कॉलर पहनाकर अपना पदभार नई कार्यकारिणी को सौंप दिया।

इसी के साथ सचिव संध्या सिंह, उपाध्यक्ष शोभा सिंह, कोषाध्यक्ष पूनम मिश्रा, एडिटर वंदना उपाध्याय, आई.एस.ओ. रंजना शुक्ला ने भी पदभार संभाला। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर तथा क्लब की वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलन करके किया।

जिसके बाद गणेश पूजा, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति मास्टर रुद्र, चांदनी, अंजू व पूनम ने आकर्षक ढंग से किया। मुख्य व विशिष्ट अतिथि का प्रेरणादायी जीवन परिचय क्रमशः एडिटर वन्दना उपाध्याय व पूर्व अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल ने पढ़ा।

अतिथिद्वय का स्वागत क्लब के चार्टर व वरिष्ठ सदस्य सुनीता सिंह, डा. अमृता टंडन, अंजना सिंह, विमला सिंह, सोमा सिंह, मीना सिंह, शशि सिंह, मीना सिंह संजय, मृदुला सिंह, अन्विता सिंह, आरती शुक्ला, डा. पूनम सिंह, डा. पूनम मिश्रा, पिंकी राय, रंजना शुक्ला, रत्ना उपाध्याय, अंजू मिश्रा, मंजू कुमार, संगीता अग्रवाल, प्रीति सिंह, आरती शुक्ला, प्रियंका पांडेय ने किया।

पिछले सत्र की सचिव शोभा सिंह ने संस्था द्वारा की गई सेवा सम्बन्धी विविध गतिविधियों व आय-व्यय सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष व सचिव के साथ संस्था की नयी सदस्य प्रियंका पांडेय, मंजू कुमार, प्रीति सिंह व रत्ना उपाध्याय को इनरव्हील पिन पहनाकर सदस्यता ग्रहण करायी। अध्यक्ष ममता मिश्रा ने इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग मो. हरीश कुरैशी को क्लब सदस्यों की सहमति व योगदान से कृत्रिम अंग के लिए 5 हजार रुपये की घोषणा की।

मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी ने महिला स्वयंसेवकों द्वारा संचालित इस स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील की प्रशंसा करते हुये नयी कार्यकारिणी को शुभकामना दिया। साथ ही हरसंभव सहयोग के लिए अपना आशीर्वाद भी दिया। तत्पश्चात सचिव संध्या सिंह ने मुख्य और विशिष्ट अतिथि को धन्यवाद दिया। आगंतुक क्लब रोटरी, रोट्रैक्ट, जेसीआई क्लासिक आदि को आगमन के लिए धन्यवाद सहित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पू

र्व अध्यक्षों में चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, सुनीता सिंह, सुनीता अग्रवाल, मृदुला सिंह, दीपमाला जायसवाल और सरोज सिंह के प्रति विशेष आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन वन्दना उपाध्याय व मंजू कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

ये भी पढ़ें- जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली