Fatehpur News: सड़क हादसे में फौजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, फौजी की जम्मू में थी तैनाती, छुट्टी पर आए थे घर

Fatehpur News: सड़क हादसे में फौजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, फौजी की जम्मू में थी तैनाती, छुट्टी पर आए थे घर

फतेहपुर (अमौली), अमृत विचार। बाइक सवार एक फौजी शुक्रवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें कानपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के पूरेदान गांव निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह परिहार फौजी थे। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार देर शाम वह किसी काम से बाइक से चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां गए थे। जहां से देर रात वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कानपुर यूनिट को जानकारी दी। तत्काल उन्हें कानपुर ले जाया गया, जहां उनकी रात में सांसें थम गईं। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि विजय प्रताप की छुटि्टयां खत्म हो गई थीं। उन्हें शनिवार को वापस जम्मू के लिए लौटना था।

यह भी पढ़ें- Kanpur: अवैध संबंधों के शक में चार बच्चों की मां पर प्रेमी ने किया धारदार हथियार से हमला, आरोपी की तलाश जारी