Kanpur: दिल्ली की फ्लाइट पौने 4 घंटे व मुंबई का विमान हुआ डेढ़ घंटे लेट; चकेरी एयरपोर्ट पर मची रही अफरातफरी, यात्रियों ने किया हंगामा

Kanpur: दिल्ली की फ्लाइट पौने 4 घंटे व मुंबई का विमान हुआ डेढ़ घंटे लेट; चकेरी एयरपोर्ट पर मची रही अफरातफरी, यात्रियों ने किया हंगामा

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को माइक्रोसाफ्ट के सर्वर में आई खराबी के कारण पूरे देश में विमान सेवा का सिस्टम धड़ाम हो गया। इसके चलते दोपहर एक बजे दिल्ली की फ्लाइट  सिस्टम पर कानपुर में दिखना बंद हो गई तो यहां भी हड़कंप मच गया। 

यात्रियों के मुताबिक 12.15 बजे दिल्ली से कानपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में वह लोग तीन घंटे से अधिक तक समय तक बंधक जैसी अवस्था में बैठे रहे। चकेरी एयरपोर्ट पर दिल्ली की फ्लाइट पौने 4 घंटे और मुंबई का विमान डेढ़ घंटे हुआ लेट होने के कारण यात्री परेशान रहे और उन्होंने हंगामा किया। 
  
चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक बजे के आसपास कंट्रोलर को सिस्टम पर दिल्ली की फ्लाइट दिखना बंद हो गई तो हड़कंप मच गया। मामले की पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि माइक्रोसाफ्ट कंपनी के सर्वर में दिक्कत के कारण पूरे देश में उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, तब जाकर कानपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

इसी दौरान इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को जानकारी देने के लिए साफ्टवेयर में आई गड़बड़ी की ट्वीट करके सूचना दी। कानपुर के लिए प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 12.15 बजे इंडिगो का विमान उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे कानपुर में लैंडिंग करता है, लेकिन शुक्रवार को ये विमान दिल्ली में ही कई घंटे रुका रहा। 

दोपहर एक बजे के बाद विमान सिस्टम पर दिखना बंद हो गया तो अधिकारियों ने दिल्ली से संपर्क साधा, इस पर  पता चला कि  साफ्टवेयर में दिक्कत आई है, जिससे विमान लेट हो रहे हैं। हालत यह हुई कि दिल्ली से कानपुर की फ्लाइट शाम 5.15 बजे आई और कानपुर से दोपहर पौने दो बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट शाम 6.10 बजे कानपुर से प्रस्थान कर सकी।  

उधर, मुंबई में भी कानपुर आने वाला विमान डेढ़ घंटे तक रोका गया जिससे इस विमान का कानपुर में यात्री इंतजार करते रहे। ये विमान अपराह्न तीन बजे के बजाए शाम साढ़े चार बजे आया और 5.25 बजे कानपुर से मुंबई की उड़ान भरी। इसके चलते फ्लाइट के इंतजार में एकत्र यात्रियों ने हंगामा भी किया। 

क्या बोले अधिकारी

माइक्रोसाफ्ट कंपनी के सर्वर में दिक्कत आने के कारण फ्लाइटें लेट हुई हैं, पूरे देश में विमानों की उड़ान में परेशानी हुई है। कानपुर में भी दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट देरी से आई हैं। - संजय कुमार, निदेशक, कानपुर एयरपोर्ट

यह भी पढ़ें- Kanpur: माइक्रोसॉफ्ट अटका तो निवेशकों को भी लगा तगड़ा झटका, शहर के निवेशकों की संपत्ति में इतने रुपये की कमी का अनुमान...


ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें