दहेज उत्पीड़न का आरोप : सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने बहू काे बंधक बनाकर पीटा

बहू ने ससुराल पक्ष पर लगाया फंदे पर लटकाने का आरोप

दहेज उत्पीड़न का आरोप : सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने बहू काे बंधक बनाकर पीटा

अमृत विचार, लखनऊ। पुलिस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। बहू का आरोप है कि दहेज में बीस लाख रुपए की मांग पूरी न होने के चलते उन्हें बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। शोर मचाने पर उसे फंदे से लटकाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में लिया है।

न्यू गरौड़ा निवासी सुदर्शन यादव ने वर्ष 2022 को बड़ी बेटी अनीता की शादी सेक्टर सी-1 के रहने वाजले रोहित यादव से की थी। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि रोहित के पिता राम नरेश यादव रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। बेटी की शादी में उन्होंने दामाद को चार पहिया कार समेत काफी दहेज दिया था। आरोप है कि बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग बीस लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी पर दबाव बनाने लगे। असमर्थ बताने पर उसे प्रताड़ित करने लगे।

उनका आरोप है कि बीते तीन दिनों ने उनकी बेटी को घर मे बंधक बनाकर पिटाई की गई। ससुराल वालों ने बेटा का मोबाइल भी छीन लिया। शोर मचाने पर बेटी को फंदे से लटकाने की कोशिश भी की गई। किसी तरह बेटी वहां से बचकर छत की तरफ भागी तो रॉड और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर पडोसी एकत्र हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नले महिला को मुक्त कराया। फिर मायके वालों को जानकारी दी गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बेटी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह के मुताबिक पिता की शिकायत पर सास, ससुर, ननद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई की जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ : क्राइम कंट्रोल करने वाली UP पुलिस में नौकरी करते पकड़े गए 34 जालसाज, फिर जो हुआ-जानकर रह जाएंगे हैरान

ताजा समाचार

बदायूं में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, धार्मिक किताब के जलाए पन्ने, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में सीएम योगी ने की बल्लेबाजी, कहा- खुद का सही आकलन मैदान में होता है
Kanpur: सात अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार; आरोपी BBA व बी. फार्मा के छात्र, करते थे हवाई यात्रा, कारनामे सुन पुलिस भी हैरान
रायबरेली में सेना वाहन से टकराई कार : लिपिक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Dasna Temple: डासना मंदिर के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
धर्मशाला में दो जगह फटे बम, 22 घायल, एजेंसियों ने संभाला मोर्चा