असम में बाढ़ से हाहाकार...अब तक 70 लोगों की मौत, 29 जिलों में 24 लाख लोग प्रभावित 

असम में बाढ़ से हाहाकार...अब तक 70 लोगों की मौत, 29 जिलों में 24 लाख लोग प्रभावित 

गुवाहाटी। असम में रविवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही और करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

19_06_2022-assam_flood_22819265_m

राज्य में 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें धुबरी में सबसे अधिक 7.95 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही कछार और दरांग जिले भी बाढ़ से बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं, दोनों जिलों में डेढ़-डेढ़ लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। कुल 577 राहत शिविरों में 53 हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है।

1


जोरहाट से धुबरी तक ब्रह्मपुत्र समेत प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बुरहीदेहिंग, दिखोउ, दिसांग, धनसिरी, जिया भराली, कोपिली, बराक और संकोष नदियां भी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से मवेशी भी प्रभावित हुए हैं, जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

2

सूत्रों ने बताया कि राज्य में विभिन्न स्थानों से सड़कों, पुलों समेत बुनियादी ढांचों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। इस बीच पुलिस ने बताया कि गुरुवार को गुवाहाटी में एक नाले में गिरे आठ वर्षीय लड़के का शव शहर के राजगढ़ इलाके से बरामद हुआ है। उसके माता-पिता ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में शव की पहचान की।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा एक दिन स्थगित रहने के बाद फिर बहाल, जम्मू से 6,145 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना