वेट लिफ्टिंग में 35वीं वाहिनी लखनऊ को मिली चल वैजयंती, 177 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

वेट लिफ्टिंग में 35वीं वाहिनी लखनऊ को मिली चल वैजयंती, 177 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

लखनऊ, अमृत विचार: 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की देख-रेख में प्रथम अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वेट लिफ्टिंग में 35वीं वाहिनी लखनऊ को चल वैजयंती मिली तो वहीं पॉवर लिफ्टिंग में 10वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने चल वैजयंती पर कब्जा किया। योग में सबसे अधिक अंक हासिल कर 25वीं वाहिनी रायबरेली ने चल वैजयंती हासिल की। शनिवार को सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन अपर्णा कुमार (आईपीएस) ने चल वैजयंती प्रदान की।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी मध्य जोन की कई टीमों के साथ एसडीआरएफ सहित कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें 177 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत के लिए जोर आजमाया। समारोह के समापन के अवसर पर सह-आयोजन सचिव व उप सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ अरुण कुमार सिंह, सहायक सेना नायक प्रथम वाहिनी विशेष सुरक्षा बल लखनऊ अभयनाथ मिश्रा, उप सेनानायक प्रथम वाहिनी विशेष सुरक्षा बल लखनऊ प्रदीप वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

योग प्रतियोगिता में 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चल वैजयंती पर कब्जा किया। योग सम्राट खिताब 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के किशन मिश्रा को मिला। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चल वैजयंती पर कब्जा किया। सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक होने का गौरव 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के सुनील कुमार को मिला। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 10वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने सर्वाधिक अंक हासिल कर चल वैजयंती हासिल की। सर्वश्रेष्ठ पावर लिफ्टर होने का खिताब 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को मिला।

पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

59 किग्रा भार वर्ग
स्वर्ण : अजय कुमार - 26वीं वाहिनी
रजत : अभिषेक यादव - 25वीं वाहिनी
कांस्य : सुनील कुमार गुप्ता - 35वीं वाहिनी

67 किग्रा भार वर्ग
स्वर्ण : सुनील कुमार - 10वीं वाहिनी
रजत : मंजीत पाठक - 26वीं वाहिनी
कांस्य : सत्येंद्र चौरसिया -10वीं वाहिनी

74 किग्रा भार वर्ग
स्वर्ण : मोहित अहिरवार - 32वीं वाहिनी
रजत - आशीष कुमार - 25वीं वाहिनी
कांस्य - विरेश कुमार - 10वीं वाहिनी

83 किग्रा भार वर्ग
स्वर्ण : इजहार कादरी - 30वीं वाहिनी
रजत - रीतेश कुमार पासवान - 27वीं वाहिनी
कांस्य : अमन - 11वीं वाहिनी

93 किग्रा भार वर्ग
स्वर्ण - राकेश कुमार - 35वीं वाहिनी
रजत - अमित तोमर - एसडीआरएफ
कांस्य - आशीष कुमार - 25वीं वाहिनी

105 किग्रा भार वर्ग
स्वर्ण : सचिन रावत - 10वीं वाहिनी
रजत : धनजी मिश्रा- 26वीं वाहिनी
कांस्य : पवन कुमार -10वीं वाहिनी

यह भी पढ़ेः कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए Jubilee कॉलेज बना केंद्र, 20 जुलाई को होगा आयोजन