यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई आवश्यकता नहीं लेकिन विकल्प खुले हैं : व्लादिमीर पुतिन 

यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई आवश्यकता नहीं लेकिन विकल्प खुले हैं : व्लादिमीर पुतिन 

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्हें यूक्रेन के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन यदि यूक्रेन की मदद कर रहे पश्चिमी देश सोचते हैं कि मॉस्को ऐसा कभी नहीं करेगा तो यह उनकी गलती है। पुतिन ने यह संदेश ऐसे समय में दिया है जब यूक्रेनी सैन्य बलों को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी देश मदद पहुंचाने के लिए कदम उठा रहे हैं। पुतिन ने इन नाटो सदस्यों को स्पष्ट संदेश दिया कि यूक्रेन को सैन्य सहायता मुहैया कराने पर उनका रूस के साथ संघर्ष हो सकता है जो परमाणु संघर्ष में बदल सकता है। 

मॉस्को ने हाल में दक्षिणी रूस में सहयोगी बेलारूस के साथ मिलकर अपने परमाणु हथियार संबंधी सामरिक तैयारी के लिए अभ्यास किया। पश्चिमी देश यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती और रूसी क्षेत्र में सीमित हमलों के लिए उसे लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं। रूस ने अपने सैन्य अभ्यास को पश्चिमी देशों के इसी कदम की प्रतिक्रिया बताया। 

पुतिन ने यूक्रेन में 24 फरवरी 2022 को हमला शुरू किया था और इसके बाद से वह युद्ध में पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप को हतोत्साहित करने के लिए रूस की परमाणु ताकत का कई बार जिक्र कर चुके हैं। पुतिन ने रूस की हालिया सैन्य सफलताओं के बीच कहा कि मॉस्को को यूक्रेन में जीत के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं है लेकिन, यूरोप में खासकर छोटे देशों समेत नाटो के सदस्यों के प्रतिनिधियों को यह अंदाजा होना चाहिए कि वह किसके साथ खेल रहे हैं।

 उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रूस उन पर हमला करता है तो अमेरिकी सुरक्षा पर भरोसा करना उनकी गलती हो सकती है। पुतिन ने कहा, लगातार तनाव के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यदि यूरोप में ये गंभीर परिणाम होते हैं, तो सामरिक हथियारों के मामले में हमारी क्षमता को देखते हुए अमेरिका क्या कदम उठाएगा ? कहना मुश्किल है। क्या वे वैश्विक संघर्ष चाहते हैं?

ये भी पढ़ें : ईरान की सत्ता में बड़ा उलटफेर, सुधारवादी मसूद पेजेश्कियान जीते राष्ट्रपति चुनाव

ताजा समाचार

पुनर्वास विवि में हुआ बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, उपस्थिति के बिना दशमोत्तर छात्रवृत्ति पर लग सकती है रोक
Women's T20 World Cup : हमें यह मैच भूलना होगा, अब हमारे लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण...न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद बोलीं जेमिमा रोड्रिग्स 
उन्नाव में लुटेरों ने सराफा व्यवसाई से साढ़े 12 लाख लूटे: पुलिस से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार
बरेली कॉलेज : कैसे अदा होंगे नगर निगम के दो करोड़, पहले से अधिकांश खाते हैं सीज
Amethi Murder: एक साथ उठी 4 अर्थी तो सुदामापुरी गांव में मचा कोहराम, गोला गंगा घाट पर किया सभी का अंतिम संस्कार
यति नरसिंहानंद की हो गिरफ्तारी: मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोग, जमकर किया हंगामा