संजय कुशवाहा का ट्रांसफर निरस्त,अयोध्या के एडी कौस्तुभ कुमार सिंह को देवी पाटन मंडल के AD बेसिक का अतिरिक्त प्रभार 

संजय कुशवाहा का ट्रांसफर निरस्त,अयोध्या के एडी कौस्तुभ कुमार सिंह को देवी पाटन मंडल के AD बेसिक का अतिरिक्त प्रभार 

गोंडा, अमृत विचार। सहारनपुर जिले से गोंडा डायट प्राचार्य के पद पर भेजे गए संजय कुशवाहा का ट्रांसफर शासन से निरस्त हो गया है। संजय कुशवाहा सहारनपुर में ही अपने पुराने पद पर बने रहेंगे। उनके स्थान पर अयोध्या मंडल में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात किए गए कौस्तुभ कुमार सिंह को देवी पाटन मंडल के एडी बेसिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कौस्तुभ कुमार सिंह अब देवी पाटन मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक का कार्यभार भी देखेंगे‌। 

बीते दिनों शासन ने सहारनपुर डायट के उप प्राचार्य रहे संजय कुशवाहा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोंडा के प्राचार्य पद पर तैनात किया था। उन्हें सहायक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनका ट्रांसफर निरस्त हो गया। अब देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार अयोध्या के एडी बेसिक कौस्तुभ कुमार सिंह को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें -भारी बारिश के चलते गोंडा में कक्षा 1से 8 तक के स्कूल बंद, DM के निर्देश पर BSA ने दिया आदेश