Kanpur: हाथरस कांड: कानपुर में 'भोले बाबा' के आश्रम पहुंची पुलिस, सेवादारों से की पूछताछ

Kanpur: हाथरस कांड: कानपुर में 'भोले बाबा' के आश्रम पहुंची पुलिस, सेवादारों से की पूछताछ

कानपुर, अमृत विचार। हाथरस कांड के बाद फरार चल रहे नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित आश्रम में पुलिस पहुंची। आश्रम में पुलिस को सिर्फ उनके सेवादार मिले। पुलिस ने सेवादारों से पूछताछ की और वापस लौट आई। वहीं पुलिस के आश्रम पहुंचने के बाद से ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

हाथरस कांड के बाद से नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा की तलाश जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में करसुई गांव स्थित उनके आश्रम पहुंची, जहां सिर्फ उनके सेवादार ही मिले। पुलिस ने सेवादारों से बाबा के बारे में पूछताछ की। जानकारियां हासिल करने के बाद पुलिस ने आश्रम की तलाशी ली। जब बाबा आश्रम में नहीं मिले तो पुलिस ने सेवादारों से कहा कि बाबा आश्रम में आए तो फौरन पुलिस को सूचित करें।

बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह आश्रम में गए थे। उन्हें लोगो की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि आश्रम में सेवादार मिले थे। नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा यहां नही आए हैं।

बाहर से आईं महिलाए हैं दहशत में

संगीता निवासी संधौली सजेती ने बताया कि वे 2019 से आश्रम से जुड़ी हैं। बाबा के दर्शन अभी नही हुए। महाराज जी को जुलाई या अगस्त में करसुई गांव में स्थित आश्रम आना था। वे 2 दिन पहले यहां आईं थीं। यहां का माहौल बहुत खराब है। इससे पहले जब वे आई थीं तो पूरा दिन पूजन भजन होता था लेकिन इस बार आने पर पता चला कि कल देर रात से आश्रम का दरवाजा भी नहीं खुला है।

नौरंगा घाटमपुर निवासी राजेश्वरी ने बताया कि उनकी बाबा के प्रति अटूट आस्था है। बाबा लोगों को हमेशा सदमार्ग मे चलने की राह दिखाते हैं। वहीं करसुई निवासी अतर सिंह यादव का कहना है कि जब आश्रम बन रहा था तो हम लोग सोच रहे थे कि गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा मगर अब तो कहानी यह है कि आश्रम के सामने से निकलना भी दुर्लभ है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: 25 हजार के इनामी को छुड़ाने पहुंचे भाजपा विधायक; समर्थकों संग मिलकर थाने में किया हंगामा, 'पुलिस मुर्दाबाद' के लगे नारे