बदायूं: कच्चे मकान की छत गिरी, महिला की मौत...बेटा-बेटी घायल

बदायूं: कच्चे मकान की छत गिरी, महिला की मौत...बेटा-बेटी घायल

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के मोहल्ला गदरपूरा में कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा-बेटी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 

मोहल्ला निवासी बंटू हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे। शनिवार रात उनकी पत्नी अरवीन, बेटी अलसीफा और बेटा अनस घर पर सो रहे थे। रात लगभग चार बजे उनके कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। महिला और उसके दोनों बच्चे मलबे में दब गए। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। मलबा हटकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक अरवीन की मौत हो चुकी थी। अलसीफा और अनस घायल थे। लोगों ने पुलिस और तहसील बिसौली प्रशासन को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: नवागत एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार