Kanpur Weather: उमस ने छुड़ाया पसीना, मौसम विभाग ने जताया जल्द ही मानसून की धमाकेदार एंट्री का अनुमान

Kanpur Weather: उमस ने छुड़ाया पसीना, मौसम विभाग ने जताया जल्द ही मानसून की धमाकेदार एंट्री का अनुमान

कानपुर, अमृत विचार। इंतजार के बाद आखिरकार शहर में रविवार शाम प्री मानसून बारिश हुई। कहीं तेज तो कहीं कम बौछारें पड़ने के बाद उमस ने लोगों को खूब सताया। मौसम विभाग की माने को जल्द ही मानसून की धमाकेदार एंट्री हो सकती है।  

सोमवार सुबह चटक धूप के चलते 9 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। हाई क्लाउड्स के चलते बदली के बीच भी तापमान चढ़ता जा रहा था। शाम बारह बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। वहीं उमस भी बढ़ती गई। दोपहर तीन बजे के करीब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब था।
 
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के चलते अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.6 डि.से. ऊपर चढ़कर 38 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया तो न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

वहीं रविवार को शहर में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई। आगे आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण आंधी एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर वर्षा होने के आसार हैं। डा. पांडेय ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून इसी हफ्ते शहर में दस्तक देगा। 

यह भी पढ़ें- Kanpur सेंट्रल से प्यासी गुजर रहीं ट्रेनें, यात्रियों के भी सूख रहे हलक...60 लाख की जगह एक करोड़ लीटर पहुंची पानी की खपत, 5 टंकियां पड़ रहीं नाकाफी