पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री के लिए 17 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री के लिए 17 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

श्रावस्ती, अमृत विचारः ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की मांग की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिला क्रीडाधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया है कि खेल निदेशालय, लखनऊ द्वारा आदेशित विगत वर्षो की भॉति आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री की उपलब्धियों से पुरस्कृत किया जाना है। उन्होंने कहा कि उक्त उपलब्धियों के लिए महानुभाव/महानुभावों से अनुरोध है कि अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पत्र पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्टस स्टेडियम श्रावस्ती में 17 जुलाई, 2024 तक जमा कर दें। 

उन्होंने कहा कि गोरखपुर के जिन खिलाड़ियों ने खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, वे 17 जुलाई तक अपनी जानकारी और फोटो जिला खेल कार्यालय में जमा कर दें। वे कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 17 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या हैं पद्म अवॉर्ड्स

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शुमार पद्म पुरस्कार तीन कैटेगरी में लोगों को दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए लोगों को दिया जाता है, पद्म भूषण विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए लोगों को सम्मानित किया जाता है। पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस पर होता है।

इस बार 2024 के लिए 5 को पद्म विभूषण, 17 को लोगों को पद्म भूषण, 110 को लोगों को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। जिन्हें राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। 

यह भी पढ़ेः कुशीनगर के छात्र से हो रही पूछताछ! टेलीग्राम पर शेयर किया गया था पेपर