दुष्कर्म की आंशका :  फन मॉल के पास अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली युवती

एम्बुलेंस की मदद से युवती को पहुंचाया गया अस्पताल

 दुष्कर्म की आंशका :  फन मॉल के पास अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली युवती

अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर थाना अंतर्गत फन मॉल के नजदीक जंगल में एक युवती अर्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने युवती को जंगल में पड़ा देख दुष्कर्म की आशंका जताई। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवती को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल है। हालांकि, देर शाम होश में आने के बाद युवती ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।

एसीपी अंशु जैन के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ फन मॉल के पीछे एक युवती अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। कुछ लोग जंगल पहुंचे तो युवती को बेहोशी की हालत में पाया। सूत्रों की मानें तो, युवती के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दुष्कर्म के बाद युवती को मरणासन्न हालत में जंगल में फेंक जाने की आशंका जता पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। युवती लोअर और  टी-शर्ट पहने हुई है।

इसके बाद पुलिस ने युवती को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि युवती नशे की हालत में है। उसे होश में नहीं आया है। युवती की वेशभूषा को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती एक गरीब तबके से है। होश में आने के बाद भी युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। तब जाकर स्थिति स्पष्ट होगी। एसीपी गोमतीनगर का कहना है कि देर शाम होश में आने के बाद युवती ने बयान दर्ज कराए हैं। युवती महानगर कोतवाली क्षेत्र के रहीमनगर की निवासी है। वह शराब पीने की आदी है। उसे दो बच्चे हैं। वह मानसिक रुप से भी कमजोर है। कुछ दिन पूर्व पति उसे छोड़कर चला गया है। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी है। जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ अस्पताल से घर लेकर चले गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें- बेसमेंट की खोदाई में मिट्टी धंसने से चार मजदूर दबे, एक की मौत