![लखीमपुर खीरी: शिक्षामित्र की मौत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट तो तालाब को बराबर करने में जुटे खनन माफिया, वीडियो वायरल](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/653612021.jpg)
Bareilly News: गर्मी..! मोर्चरी में ही निकल गया कर्मचारी का दम, कुछ घंटे पहले स्वस्थ घूम रहा था राजा
By Vikas Babu
On
![Bareilly News: गर्मी..! मोर्चरी में ही निकल गया कर्मचारी का दम, कुछ घंटे पहले स्वस्थ घूम रहा था राजा](https://www.amritvichar.com/media/2024-06/1200-675-21708984-thumbnail-16x9-nawada.jpg)
बरेली, अमृत विचार: भीषण गर्मी से तपती जिला अस्पताल की मोर्चरी में यहीं काम करने राजा नाम के युवक की सोमवार शाम अचानक मौत हो गई। स्टाफ के मुताबिक मौत से दो घंटे पहले तक राजा पूरी तरह स्वस्थ था। गर्मी को उसकी मौत का कारण बताया जा रहा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
राजा को सोमवार शाम चार बजे शवगृह में ही मृत पाया गया। इससे स्टाफ में खलबली मच गई। स्टाफ के मुताबिक राजा पूरी तरह स्वस्थ था। दोपहर करीब दो बजे उसे अस्पताल परिसर में अच्छा-खासा घूमते देखा गया था। चार बजे स्टाफ ने उसे मोर्चरी में ही मृत अवस्था में पड़ा पाया।
यह भी पढ़ें- बरेली: जमीन का पेच फंसने से लटका कान्हा गोशाला का निर्माण, जानिए क्या है पूरा मामला