पुलिस ने रोकी कांग्रेस की आभार यात्रा, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

पुलिस ने रोकी कांग्रेस की आभार यात्रा, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

संभल,अमृत विचार। संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आभार यात्रा निकालनी शुरू की तो पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देकर यात्रा रोक दी। यात्रा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
कांग्रेस हाईकमान ने सभी विधानसभा क्षेत्र में आभार यात्रा निकालने का फैसला लिया तो बुधवार को संभल विधानसभा क्षेत्र की आभार यात्रा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तिवारी सराय में कांग्रेस नेता मुशीर खान के प्रतिष्ठान पर इकट्ठा हुए।

यहां से कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में आभार यात्रा शुरू की गई। यात्रा चौधरी सराय पुलिस चौकी के निकट पहुंची तो पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोककर उनसे यात्रा की अनुमति मांगी। कांग्रेस नेता अनुमति नहीं दिखा पाए तो पुलिस ने साफ कर दिया कि बिना अनुमति यात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। पुलिस ने यात्रा रोकी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय भी इंडिया गठबंधन के लोगों को प्रताड़ित किया गया और अब भी सरकार के इशारे पर यात्रा रोकी जा रही है। यात्रा रोके जाने को लेकर काफी देर तक गंगा में की स्थिति बनी रही लेकिन जब पुलिस ने साफ कर दिया कि किसी भी हालत में बिना अनुमति यात्रा नहीं निकलने दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा रद्द कर चले गए।

ये भी पढ़ें। संभल: विस्फोटक पीसते समय धमाके से बच्चे की मौत, तीन गंभीर घायल