कासगंज: एक वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर पालिकाध्यक्ष का किया सम्मान, भेंट किए स्मृति चिन्ह 

कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हित सर्वोपर

कासगंज: एक वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर पालिकाध्यक्ष का किया सम्मान, भेंट किए स्मृति चिन्ह 

कासगंज, अमृत विचार। निर्वाचित पालिकाध्यक्ष एक वर्ष पूरे होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ एवं स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया। पालिका सभागार में हुए स्वागत कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष को पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही शहर को विकास की राह पर ले जाने का भी वायदा किया।

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत ने कहा सेवानिवृत एक प्रक्रिया है जो कर्मचारी सेवानिवृत हो जाता है वह अपनी सरकारी सेवाओं से निवृत तो हो जाता है परंतु पारिवारिक सामाजिक दायित्व से मुक्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि पालिका की अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने एक वर्ष के कार्यकाल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा है। कर्मचारी उनके आभारी है।

पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कर्मचारी का सहयोग बना रहा तो  आने वाले समय में भी हम इसी समर्पण और निष्ठा के साथ आपके हित में कार्य करते रहेंगे। सेवानिवृत कर्मचारियों का सहयोग और सुझाव हमारे लिए अमूल्य है।

कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे एवं अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह का फूल माला पहनकार एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वगात किया गया। भगवान सिंह, सतीश बाबू, रामदयाल, लालाराम गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, सुखराम, कमल किशोर, रामधुन, निरंजन लाल, नागेंद्र सिंह, रोहन सिंह चौहान, अशोक कुमार मिश्रा, तारिक महमूद, खलीक अहमद, अमर जयंत, अनिल कुमार, विजयपाल, राजकुमार, प्रवीण कुमार, दुर्वेश यादव, आकाश राजपूत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर