कासगंज: प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

गांव कल्याणपुर में की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

कासगंज: प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

कासगंज, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में अवैध कब्जे पर प्रशासन का चाबुक चला है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। साथी आक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि किसी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं होने दिए जाएंगे।

प्रशासन को जानकारी मिली कि कल्याणपुर के मजरा हयातनगर में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है इस पर मामले में जांच शुरू हो गई। जांच में अवैध रूप से कब्जा होना पाया गया। मंगलवार एसडीएम संजीव कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन की टीम गांव में पहुंच गई और बुलडोजर से अतिक्रमण ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से खलबली मच गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।

नहीं समझ पाए क्या है मामला
जब पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में पहुंची और बुलडोजर से अवैध कब्जा हटाया जाने लगा तब लोग कुछ भी समझ नहीं पाए कि आखिर मामला क्या है। चर्चाओं का दौर था। इस बीच पुलिस की टीम ने स्पष्ट किया कि यह अवैध कब्जा है और उसे हटाया जा रहा है। यह जमीन सरकार के कब्जे में रहेगी।

कई दिन से हो रहा था निर्माण
हयातनगर में कई दिन से निर्माण हो रहा था। इसकी शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी, लेकिन जांच में प्रशासन को गुमराह किया जाता रहा कि यह निर्माण मानक के अनुरूप सही स्थान पर हो रहा है, लेकिन जांच हुई तो पूरे मामले की कलई खुल गई और फिर खलबली मच गई है।

अवैध रूप से सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जांच कराई गई और निर्माण को अवैध पाया गया। तत्काल प्रभाव से बुलडोजर चलाकर निर्माण को ढहा दिया गया है-संजीव कुमार, एसडीएम सदर

ये भी पढ़ें- कासगंज: अज्ञात बाहन ने बुलट बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत