‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन बाद लौटे घर, बताई गायब होने की वजह

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन बाद लौटे घर, बताई गायब होने की वजह

नई दिल्ली। टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे और इस दौरान वह पंजाब के कई गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों में गए। 

अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर लौट आए। उन्होंने कहा कि उनका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है और वह ठीक हैं। अभिनेता (51) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे। पालम इलाके में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी।

ये भी पढे़ं- एक्टर कार्तिक आर्यन पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई होर्डिंग हादसा में गई अंकल-आंटी की जान

 

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे