प्रयागराज: शादी के दो दिन बाद दुल्हन का उजड़ा सुहाग, ट्रेन के आगे पति ने कूदकर दी जान, घर में छाया मातम

प्रयागराज: शादी के दो दिन बाद दुल्हन का उजड़ा सुहाग, ट्रेन के आगे पति ने कूदकर दी जान, घर में छाया मातम

प्रयागराज, अमृत विचार। घर से खुशी-खुशी बेटे की बारात गई। बारात लौटी भी और 24 घंटे के अंदर ही बहू मांग उजड़ गयी। बेटे ने ट्रेन ने आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। शादी वाले घर में बेटे की मौत से कोहराम मच गया। जानकारी होने पर परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। पूरा मामला करछना थाना क्षेत्र के खजुरी गोसाईं का नैनी का है। 

जानकारी के मुताबिक करछना थाना क्षेत्र के खजुरी गोसाईं का पूरा में निवासी हरिश्चंद्र के लड़के विशाल की शादी 22 अप्रैल को थी। बारात बारा थाना क्षेत्र में शम्भू नाथ के घर गयी थी। जहां रूपा से शादी हुई। 23 अप्रैल को हंसी-खुशी दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल गोसाई का नैनी वापस आ गई। 24 अप्रैल की दोनों पति पत्नी अपने कमरे मे गये। रात क्या हुआ नव विवाहित जोड़े की बीच कि कोई जानकारी नहीं। 

25 अप्रैल को सुबह विशाल बिना किसी को बताएं घर से बाहर निकला और उसी दिन देर शाम को विशाल करछना थाना क्षेत्र के समीप रेल लाइन पर ट्रेन के आगे छलांग लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने पर हंसी-खुशी वाले घर में मातम छा गया। 

लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नव विवाहित जोड़े को इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। हालांकि परिजन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची करछना पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार- भाजपा ने देश के भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफियाओं को अपने गोदाम में रख लिया