प्रतापगढ़: महिला को अगवा कर बोलेरो सवार युवकों ने किया दुष्कर्म

तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, पड़ताल में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़: महिला को अगवा कर बोलेरो सवार युवकों ने किया दुष्कर्म

प्रतापगढ़, अमृत विचार। महिला को रास्ते से अगवाकर दुष्कर्म करने वाले बोलेरो सवार आरोपियों को पुलिस चिन्हित करने में जुटी है। उनकी तलाश की जा रही है। कंधई पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एक गांव की महिला अपने पति के साथ मंगलवार को एक गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। वहां से रात करीब एक बजे वह अपने पति के साथ घर वापस आ रही थी। रास्ते में साल्हीपुर कंजास कटारी मार्ग पर पति- पत्नी किसी रिश्तेदार का इंतजार करने लगे।

आरोप है कि बोलेरो वाहन सवार तीन लोग पहुंचे और पति को धमकाकर महिला को बोलेरो में बैठाकर अगवा कर लिया। उसे कोहंड़ौर के मोछहा जंगल में छोड़कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने महिला को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

महिला का आरोप है कि उसके साथ तीनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया है। एसओ कंधई प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मां मेरा क्या कसूर: बहराइच में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल में भर्ती, सीडब्लूसी ने ली यह जिम्मेदारी