Lok Sabha Elections 2024: गांधीनगर सीट से अमित शाह ने किया नामांकन, तीसरे चरण में होनी है वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024: गांधीनगर सीट से अमित शाह ने किया नामांकन, तीसरे चरण में होनी है वोटिंग

गांधीनगर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में शुक्रवार को गांधीनगर सीट से अपना नामांकन पत्र भरा। शाह ने विजय मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके लिये बड़ा गौरव का विषय है कि जिस सीट का प्रतिनिधित्व श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने किया, जिस सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मतदाता हैं। 

उस सीट को प्रतिनिधित्व करने का मौका भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस सीट पर से 30 साल से विधायक, सांसद रहे हैं। यहीं से बहुत छोटे से बूथ के कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा हैं। इस क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपार प्रेम दिया है और मोदी के नेतृत्व में पहले मुख्यमंत्री के नाते और बाद में प्रधानमंत्री के नाते इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने ढेर सारे काम किये हैं। 

इस पांच साल के अंदर 22 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास के कार्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में हुये। शाह ने इससे पहले गुरुवार को अहमदाबाद जिले के साणंद में एपएमसी सर्कल से नणसरोवर चौक तक, गांधीनगर जिले के कलोल में जेपी गेट से टावर चौक तक, अपराह्न अहमदाबाद में सरदार पटेल चौक (राणीप) से के के नगर (घाटलोडिया) से वाणीनाथ चौक (नाराणपुरा) से जीवराज पार्क चार रास्ता (वेजलपुर) तक भव्य रोड़ शो किया। 

रोड़ शो के बाद उन्होंने वेजलपुर में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने राज्य में कल रोड़ शो से अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू किया। एक रोड़ शो के दौरान उन्होंने कहा कि जीत का अंतर तो जनता तय करती है, मगर उत्साह देखकर वह इतना कह सकते हैं, हम गत चुनाव से बड़े बहुमत के साथ जीतने जा रहे हैं। गुजरात में क्षत्रिय समाज की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि जहां तक क्षत्रियों की नाराजगी का सवाल है, केन्द्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने माफी मांग ली है और वह मानते हैं गुजरात में 26 सीटें भाजपा गत चुनाव से ज्यादा बहुमत के साथ जीतेगी। 

उन्होंने कहा कि देश में हम पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण 400 पार करेंगे और कहा तीसरी बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक दो साल में ही इस देश में नक्सलवाद समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा हरेक नागरिक को प्रचार करना चाहिये।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ सोनल पटेल को उम्मीदवार बनाया है। गांधीनगर लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र में गांधीनगर उत्तर, कलोल, घाटलोदिया, साबरमती, वेजलपुर, साणंद और नारणपुरा विधानसभा शामिल हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है और राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिये सात मई को मतदान होगा। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, जानिए 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

ताजा समाचार

मुरादाबाद : जब सरकारें फैसला करने लगे तो अदालतों की जरूरत नहीं...सपा सांसद डॉ. एसटी हसन का विवादित बयान
सुलतानपुर: किशोरी से दुराचार करने के दोषी को 20 साल की सजा
Unnao: नई सड़क हिंसा के आरोपी की 19 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क; भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक
श्रावस्ती: तेज रफ्तार वाहन ने चार को रौंदा, दो की मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार
छत्तीसगढ़: चुनावी राजनीति से दूर रहने के बाद एक बार फिर रायगढ़ से किस्मत आजमा रहा है, रायगढ़ का राजपरिवार
अयोध्या: शहर का पहला केस, 11 घंटे में बना ट्रांसफार्मर का उड़ा फेस, पूरी रात गर्मी से बिलबिलाई 11 हजार की आबादी