कासगंज: सड़क किनारे खड़े दो लोगों को बस ने मारी टक्कर, पिता की मौत...पुत्री घायल 

कासगंज: सड़क किनारे खड़े दो लोगों को बस ने मारी टक्कर, पिता की मौत...पुत्री घायल 

कासगंज, अमृत विचार: पुत्री को बीएससी प्रथम वर्ष बॉटनी का पेपर दिलाकर गांव वापस लौट रहे पिता-पुत्री को स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

सदर कोतवाली के गांव किशोरपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र हंसराज की पुत्री लता जिला एटा के मिरहची स्थित बच्चन सिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार को उसका बॉटिनी का पेपर था। पिता महेंद्र स्कूटी से पेपर दिलाने मिरहची आए थे। पेपर समाप्त होने के बाद पिता पुत्री स्कूटी से ही वापस अपने गांव जा रहे थे कि शहर के सोरों रोड पर हनु पेट्रोल पंप के निकट महेंद्र ने स्कूटी खड़ी की और सड़क किनारे पिता पुत्री खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे कि तभी मार्ग से गुजर रही स्कूल की बस ने पिता पुत्री को टक्कर मार दी।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि लता को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर रामवकील सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: वर्षों से धार्मिक आस्था का केंद्र बना है मां पार्वती का मंदिर, पढ़िए पूरी जानकारी

ताजा समाचार

संभल : सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवानों के मताधिकार का प्रशासन ने किया इंतजाम, जानिए...
रायबरेली से कांग्रेस सोनिया गांधी के इस करीबी को दे सकती है टिकट, शाम तक हो सकता है ऐलान
पीलीभीत: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होगी हाईटेक नर्सरी, मिलेगी गुणवत्तायुक्त सब्जी की पौध...हुआ भूमि पूजन
Sambhal News : बच्चों को चिड़चिड़ा बना रहा मोबाइल, बिगड़ रही मनोदशा...ऐसे छुड़ाएं आदत
उन्नाव संसदीय क्षेत्र का 37 वर्षों तक बांगरमऊ ने किया प्रतिनिधित्व; चुने गए इन सांसदों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल...
लखनऊ: इंतजार की घड़ियां पुरी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिला बोनस