पीलीभीत में बोले PM मोदी, प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण ठुकराकर इंडी गठबंधन ने किया प्रभु राम का अपमान, कोई पहुंचा तो उसे पार्टी से निकाला...

पीलीभीत में बोले  PM मोदी, प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण ठुकराकर इंडी गठबंधन ने किया प्रभु राम का अपमान, कोई पहुंचा तो उसे पार्टी से निकाला...

पीलीभीत। नेपाल और उत्तराखंड सीमा से सटे तराई के जनपद पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में जनसभा करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडी गठबंधन समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। वहीं, महिला, युवा, सिख और हिंदू मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत का दुनिया में डंका बज रहा है। दस साल पहले कांग्रेस सरकार में विदेशों से मदद मांगी जाती थी, लेकिन कोरोना काल में भाजपा सरकार में भारत ने विदेशों को वैक्सीन और दवाएं दी। विकसित भारत के संकल्प को लेकर भाजपा काम कर रही है।  

आज दुनिया को ये दिखाया है कि भारत ठान लेता है तो सफलता हासिल करके रहता है। मतदाताओं के आशीर्वाद से बनीं भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखाया है कि भारत किसी से कम नहीं। बोले- आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही, कांग्रेस ने उसका भी अपमान किया है। राम मंदिर को लेकर भी बोले। कहा कि अयोध्या धाम में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण न हो पाए, इसके लिए इंडी गठबंधन हर प्रयास किया। इसके बाद भी जब ससम्मान  प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रण दिया गया, तो भी नहीं आए। 

इतना ही नहीं अगर उनके दलों से कोई पहुंचा तो उसे भी इंडी गठबंधन ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला..ये कैसी पार्टी है? तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस फंसी हुई है। कांग्रेस का घोषणा पत्र भी मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लग रहा है। सीएए को लेकर कहा कि हमारे हिंदू और सिख भाईयों को भारत नागरिकता नहीं देगा तो कौन देगा। इंडी गठबंधन को तो इसका भी विरोध है। जबकि आज सपा जिस कांग्रेस के साथ है,  उसने 84 में सिख भाईयों के साथ क्या किया..कोई नहीं भूल सकता। इंडी गठबंधन देश की महान विभूतियों का अपमान करने से भी पीछे नहीं है। 

प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराकर प्रभु श्रीराम का भी अपमान किया। इंडी गठबंधन के मन में  जहर भरा है। ये तो भारत को बांटने का प्रयास कर रहा है, इनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। हिंदू नववर्ष, नवरात्र और बैशाखी की शुभमकानाएं दी। जनसभा में आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनका एक पर्सनल काम भी करना है। अब घर-घर जाना, कुंडी खटखटाना और ये बताना..मोदी ने प्रणाम भेजा है..।

 

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: पुलिस हिरासत से भागा आर्म्स एक्ट का आरोपी...मच गई खलबली, परिवार ने भी लगाए आरोप