अमेरिका: फ्लोरिडा के बार में गोलीबारी, दो की मौत...सात अन्य घायल

अमेरिका: फ्लोरिडा के बार में गोलीबारी, दो की मौत...सात अन्य घायल

डोराल। अमेरिका के मियामी में शनिवार तड़के एक बार में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य जख्मी हो गए। जांचकर्ताओं ने बताया कि फ्लोरिडा के डोराल के मार्टिनी बार में तड़के करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। ‘मियामी-डाडे पुलिस डिटेक्टिव’ अल्वारो ज़बलेटा ने कहा कि जब एक सुरक्षाकर्मी ने दखल दिया तो एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली और सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

वहां सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक बंदूकधारी मारा गया। डोराल के पुलिस प्रमुख एडविन लोपेज़ ने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी में एक अधिकारी की जांघ पर गोली लगी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में छह राहगीर भी जख्मी हो गए जिनमें चार व्यक्ति और दो महिलाएं शामिल हैं। डब्ल्यूटीवीजे-टीवी की खबर के मुताबिक, जख्मी पुलिस अधिकारी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

ज़बलेटा ने बताया कि छह राहगीर अब भी अस्पताल में है जिनमें से दो की हालत नाज़ुक है। लोपेज़ ने बाद में ‘मियामी हेराल्ड’ को बताया कि दो अधिकारी और शुरुआती हमलावर के पास ही बंदूकें थीं। उन्होंने कहा कि फ्लोरिडा का कानून प्रवर्तन विभाग गोलीबारी की घटना की जांच कर रहा है, जबकि मियामी-डाडे पुलिस दो लोगों की मौत की घटना की छानबीन कर रही है। मारे गए बंदूकधारी और सुरक्षाकर्मी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

ये भी पढे़ं- नैंसी पेलोसी सहित 40 कांग्रेस सदस्यों ने जो बाइडेन को लिखा पत्र, इजरायल को आक्रामक हथियारों की आपूर्ति बंद करने का किया आग्रह  

 

ताजा समाचार

संभल : सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवानों के मताधिकार का प्रशासन ने किया इंतजाम, जानिए...
रायबरेली से कांग्रेस सोनिया गांधी के इस करीबी को दे सकती है टिकट, शाम तक हो सकता है ऐलान
पीलीभीत: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होगी हाईटेक नर्सरी, मिलेगी गुणवत्तायुक्त सब्जी की पौध...हुआ भूमि पूजन
Sambhal News : बच्चों को चिड़चिड़ा बना रहा मोबाइल, बिगड़ रही मनोदशा...ऐसे छुड़ाएं आदत
उन्नाव संसदीय क्षेत्र का 37 वर्षों तक बांगरमऊ ने किया प्रतिनिधित्व; चुने गए इन सांसदों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल...
लखनऊ: इंतजार की घड़ियां पुरी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिला बोनस