रामनगर: भाजपा को नही मैंने मोदी को किया है ज्वाइन-आचार्य प्रमोद कृष्णन    

रामनगर: भाजपा को नही मैंने मोदी को किया है ज्वाइन-आचार्य प्रमोद कृष्णन    

रामनगर, अमृत विचार। शुक्रवार को धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णन रामनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के आवास पहुंचे, जहां संजय नेगी सहित उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि कभी  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के सलाहकार रहे धर्म गुरु अब कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां की आज देश में कोई चुनाव नहीं है ,पूरा देश मोदी के साथ है उन्होंने कहा कि देश में जो चुनाव हो रहा है उसमें विपक्ष में ना नेता है ना नीति है और ना ही नियत है।

जिसका फायदा पूरी तरह भाजपा को मिल रहा है ,उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश राम मय हो रहा है, उन्होंने कहा कि जो राम के साथ है वह पार हो जाता है और जो राम से विमुख होता है वह डूब जाता है। जब उनसे सवाल किया कि आप भाजपा में शामिल हुए है तो उन्होंने पलट कर जवाब दिया कि मैंने भाजपा को ज्वाइन नहीं किया है मैंने मोदी को ज्वाइन किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के मार्ग से हटकर अब बाम पंथ के मार्ग पर जा रही है  उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद कि कांग्रेस देशभक्त और राष्ट्रभक्त थी, उन्होंने कहा कि आज की जो कांग्रेस है वह भारत के टुकड़े होने वालों के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी वह राम राज्य का सपना देखती थी, आज की कांग्रेस राम से नफरत करती है, यही कांग्रेस के पतन का मुख्य कारण है।