Kanpur: भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए सोशल मीडिया को बनाया हथियार; इतने हजार व्हाट्सएप ग्रुपों से करेगी प्रचार...

Kanpur: भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए सोशल मीडिया को बनाया हथियार; इतने हजार व्हाट्सएप ग्रुपों से करेगी प्रचार...

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले भीषण गर्मी में हर आदमी तक पहुंचना मुश्किल है। यह बात भाजपा अच्छी तरह से जानती है। इसीलिए हर मतदाता तक अपना संदेश पहुंचाने के लिये सोशल मीडिया को हथियार बना रही है। इसके लिए बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। भाजपा ने इस तरह के दक्षिण क्षेत्र में ही 2284 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। 

भाजपा दक्षिण जिला इकाई के अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किदवई नगर, निराला नगर, जूही, बाबू पुरवा, छावनी, श्याम नगर, हरजेंदर नगर सहित सभी मंडलों में बैठकें हुईं। बैठकों में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर दो तरह के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए। पहला संघटनात्मक और दूसरा प्रचारात्मक। संगठनात्मक ग्रुप में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ कमेटी, बूथ प्रबंधन समिति, पन्ना प्रमुखों और प्रचारात्मक रूप में पार्टी प्रभावशाली मतदाताओं, प्रमुख व्यक्तियों, समाजसेवी, लाभार्थी, युवा और महिलाओं सहित समर्थकों को जोड़ा जाएगा। बूथों पर बने सभी व्हाट्सएप ग्रुपों को मंडल स्तर पर बने कम्युनिटी ग्रुप से जोड़ दिया गया। 

कम्युनिटी ग्रुप के माध्यम से 50 ग्रुपों को जोड़ सकते हैं। मंडल कम्युनिटी ग्रुप के माध्यम से भाजपा एक क्लिक में पांच हजार लोगों तक अपनी बात पहुंचाएगी, जबकि सामान व्हाट्सएप ग्रुप में केवल एक हजार लोगों को ही जोड़ा जा सकता है। इन व्हाट्सएप ग्रुपों में नियमित रूप से पार्टी के प्रचार संदेश भेजे जाएंगे। संगठनात्मक ग्रुप की पहचान विधानसभा संख्या-ओआरजी और बूथ संख्या से तो प्रचारात्मक ग्रुप कि पहचान विधानसभा संख्या-परिवार और बूथ संख्या से होगी।

बूथ जीता तो चुनाव जीता 

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीता चुनाव जीता मंत्र के साथ बूथों को मजबूत बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का मजबूत माध्यम है। दक्षिण जिले के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पीएम मोदी का संदेश सीधे जनता तक पहुंचाने की तैयारी है।  जसविंदर सिंह, योगेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, देवेंद्र गुप्ता, अन्वेष शुक्ला, सौरभ मिश्रा, अंकुर गुप्ता, विक्की मोरजानी, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर; यूट्यूबरों से मतदान संबंधी रील बनवाने के दिए निर्देश

 

ताजा समाचार

मुरादाबाद: बच्चे से बोले तुम्हारे पापा का दोस्त.. मंगवाई कोल्ड ड्रिंक, फिर लॉकर तोड़ लूटे 70 हजार...
जौनपुर: जमीनी विवाद को लेकर ख़ूनी संघर्ष: मिट्टी और ईट को हटाने को लेकर विवाद में दो भाइयों का कत्ल
Kanpur: लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के काफिले की गाड़ी से हुआ हादसा; 2 युवक गंभीर रूप से घायल, हैलट रेफर
मेरठ: बजाज के फोम गोदाम में लगी आग से मची अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू
UP news: गाजीपुर में बस की चपेट में आई बाइक, मां-बेटे की मौत 
Goldy Brar Murder : गोल्डी बराड़ जिंदा है, कैलिफोर्निया में मारा गया शख्स कोई और था...अमेरिकी पुलिस ने किया खुलासा