अमरोहा : गठबंधन प्रत्याशी की मौजूदगी में सपा कार्यालय पर जमकर हंगामा, दानिश अली के पुतले भी फूंके

अमरोहा : गठबंधन प्रत्याशी की मौजूदगी में सपा कार्यालय पर जमकर हंगामा, दानिश अली के पुतले भी फूंके

अमरोहा, अमृत विचार। गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की मौजूदगी में सपा व कांग्रेस की संयुक्त बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं में जमकर खींचातनी हुई। नौबत मारपीट तक आ चुकी थी। जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए।

इंडिया गठबंधन से सांसद दानिश अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिसके बाद से लगातार विरोध सामने नजर आ रहा है। बुधवार को कई जगह दानिश अली के पुतले फूंके गए। इसके बाद दोपहर में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक थी। यहां पर पहले गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली का स्वागत किया गया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने दानिश अली पर सवालिया निशान करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने साफ तौर पर दानिश अली के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी। जमकर नारेबाजी भी की।

दानिश के विरोध में नारेबाजी करने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि मंच पर बैठे पूर्व एमएलसी परवेज अली, सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव कार्यकर्ताओं को समझाते रहे। बैठक में हुए इस तरह के हंगामे से लोगों में चर्चा का विषय बन गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। नारेबाजी की। उनको समझाया गया। मामला शांत करा दिया गया था।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: भाजपा नेता ने तमंचे से गोली मारकर खुद को उड़ाया, दो बार लड़े थे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

ताजा समाचार

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में रेस्टोरेंट में लगी आग, मची भगदड़
Banda: नरैनी तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चुने गए इंद्रदेव व हजारी लाल महामंत्री...मुंह मीठा कराकर किया स्वागत
सुलतानपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग, 11 घर जलकर राख 
सुल्तानपुर : बिहार से रामलला के दर्शन को जा रहे दर्शनार्थियों की कार पेड़ से टकराई, आठ घायल, एयर बैग खुलने से बची जान 
बरेली: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों ने युवक को पीटा...पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग
Unnao News: बीएसए ने अलग-अलग विद्यालयों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले शिक्षक स्टाफ का रोका वेतन...