रुद्रपुर: अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा पिछले 13 साल का रिकॉर्ड

रुद्रपुर: अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा पिछले 13 साल का रिकॉर्ड

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में अप्रैल माह में हो रही गर्मी ने पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 13 साल में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है, लेकिन इस बार 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई है।

जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2011 में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसी तरह वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 36.5, वर्ष 2013 में 36.8, वर्ष 2014 में 38, वर्ष 2015 में 32.5, वर्ष 2016 में 38.2, वर्ष 2017 में 38.5, वर्ष 2018 में 38.5, वर्ष 2019 में 38.5, वर्ष 2020 में 38.5, वर्ष 2021 में 16.6, वर्ष 2022 में 39 और वर्ष 2023 में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। वहीं इस माह की 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अप्रैल माह के अंत में जिस प्रकार की गर्म हवाएं चल रही हैं वह मई माह में चलती हैं। यह हवाएं भी 8 से 10 दिन तक चलती थी, लेकिन इस बार जो गर्मी हो रही है उसे देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बढ़ती गर्मी का कारण अलनीनो को बताया है।


पिछले 13 साल में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है, लेकिन इस बार 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है। यह अलनीनो का असर है।
-डॉ.आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, जीबी पंत विश्वविद्यालय

ताजा समाचार

Heatwave alert : यूपी-बिहार रहे तैयार! इस बार आसमान से बरसेगी आग, IMD ने जारी की चेतावनी 
अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को कहा अलविदा, बोलीं-भारत की जर्सी पहनने का गर्व हमेशा मेरे मन में गूंजता रहेगा
होटल में गोलीबारी: एक कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार, दो पिस्तौल, एक कार बरामद, जानें पूरा मामला
बरेली: प्रेम प्रसंग के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, मारपीट में चार घायल
लखीमपुर खीरी: ट्रैफिक लाइट सिग्नल से होगा जाम पर काबू, जल्द ही यातायात में सुधार की उम्मीद
मुरादाबाद : अपने पालतू कुत्तों का कराएं पंजीकरण, अन्यथा पकड़ ले जाएगी नगर निगम की टीम...लगेगा 20,000 रुपये जुर्माना