मुरादाबाद : अहसनीय होने लगी अभी से गर्मी, अधिकतम तापमान 36 डिग्री

कल परसों हल्की बूंदाबांदी का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा प्रभाव

मुरादाबाद : अहसनीय होने लगी अभी से गर्मी, अधिकतम तापमान 36 डिग्री

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली के बाद अचानक तापमान बढ़ने से गर्मी असहनीय होने लगी। तेज धूप मानो झुलसाने पर आमादा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। मौसम वैज्ञानिक अभी तापमान बढ़ने का अनुमान बता रहे हैं। 29-30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

होली के बाद गर्मी व उमस बढ़ने लगी है। बिना पंखा, कूलर, एसी के काम नहीं चल रहा है। घरों व कार्यालयों में इसका प्रयोग शुरु हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही कड़ी धूप निकली। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से तेज धूप पसीना निकाल रही है। लोग पंखा, कूलर, एसी चलाकर गर्मी से राहत ले रहे हैं। दोपहर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। आर्द्रता 52  प्रतिशत और आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने से थोड़ी राहत है। लोग गर्मी से राहत पीने के लिए शीतल पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। बाजारों में गन्ने के जूस, कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों पर भीड़ हो रही है। वहीं नारियल पानी का भी प्रयोग लोग कर रहे हैं। कच्चा नारियल 60-70 रुपये में बिक रहा है। 

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के एग्रोमेट्रोलाजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 29-30 मार्च को कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इससे तापमान बहुत कम नहीं होगा। गर्मी बढ़ेगी। अप्रैल-मई में इस बार लू चलेगी। इससे बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा से लगातार चौथी बार सर्वेश, अब सपा ने नये चेहरे पर खेला दांव

 

ताजा समाचार

बाराबंकी: बेलगाम रफ्तार और बिना हेलमेट बाइक सवारों को रोकेगी लेजर गन, हाईटेक हुई यातायात व्यवस्था
बरेली: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का Congress पर हमला, कहा- कांग्रेस नहीं चाहती गरीबों का भला
बदायूं: शासन से मिली मंजूरी, 278 करोड़ की लागत से बनेंगे चार कॉलेज
फिरोजाबाद में चुनावी सभा में पहुंचे CM योगी, बोले- विकसित भारत के लिए मोदी जरूरी
सांसद पूनम महाजन का कटा टिकट, बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से वकील उज्ज्वल निकम को बनाया उम्मीदवार
शाहजहांपुर: बोलेरो-मैजिक भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन समेत 14 लोग घायल, गंभीर घायलों को कराया गया भर्ती